फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: SP workers celebrated former CM Akhilesh Yadav's birthday, performed havan-worship in Vindhyachal

मिर्जापुरः सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन, विंध्याचल में किया हवन-पूजन

Thu, 01 Jul 2021 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: SP workers celebrated former CM Akhilesh Yadav's birthday, performed havan-worship in Vindhyachal
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ लोहिया ट्रस्ट मेें केक काटकर मनाया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने गीत गाकर अखिलेश यादव को बधाई दी। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सिद्धांत यादव संग पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, सुनील सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, सुरेंद्र सिंह पटेल, संजय यादव, इलियास खां, सलीम बादशाह, अतीक खां, दीपक दूबे, रमेश ओझा आदि मौजूद रहे। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में सुंदरघाट पर 500 पैकेट राशन गरीबों में वितरित किया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह, अनुराग तिवारी, राजकुमार यादव, जगदीश्वर सिंह, शिव प्रसाद गिरि, संदीप बिंद, दिलीप गुप्ता, अजय पटेल आदि रहे।
विज्ञापन

पड़री: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पहाड़ी ब्लाक के दाढ़ी राम लउरिया गांव में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद कुमार बिंद के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का का जन्मदिन मनाया। स्वास्थ्य शिविर में 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान लोगों को दवा व चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर चंद्रमा प्रसाद बिंद, राजकुमार यादव, नंद लाल बिंद, शमीम अहमद, श्याम अचल यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल: विंध्यवासिनी माता मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में 21 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ तदोपरांत हवन-पूजन किया गया। इस दौरान सपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता विजय बाबू मिश्र के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कल्याण के लिए संकल्प लेकर ज्योतिषाचार्य अजय दुबे यज्ञ, हवन-पूजन कराएं। इस दौरान युवा सपा कार्यकर्ता विजेंद्र मिश्रा, महेश पांडेय, प्रशांत, शिव, अवनीश आदि रहे।

जमालपुर/राजगढ़/हलिया: जमालपुर क्षेत्र में पार्टी कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व केक काटकर व मिठाइयां बाटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर अरविंद केसरी, प्रमोद पटेल, अमित पटेल, दीपक गुप्ता, महेंद्र विश्वकर्मा, मंटू मौर्य, शत्रुघ्न सिंह, परवेज अहमद आदि मौजद रहे। राजगढ़ क्षेत्र में भी अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की प्रदेश महासचिव वंदना पटेल ने सामुदायिक भवन बघौड़ा में सपा सुप्रीमो का जन्मदिन ग्राम प्रधान व कार्यकर्ता सम्मान समारोह के रूप में मनाया। युवजन सभा के मडि़हान विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सिंह पटेल उर्फ गोलू ने नदिहार बाजार स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर केक काटा। इस अवसर पर नंदलाल यादव, बाबुनन्दन यादव, संजय सिंह, पंकज पटेल, गौतम उपाध्याय आदि रहे। हलिया में सपा कार्यकर्ताओं ने नियादर सिंह के आवास पर केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान गोविंद यादव, ब्लाक अध्यक्ष नियाद सिंह, वाहिद पठान, काशी मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed