{"_id":"60d04a05d37c1024c62c9f2b","slug":"mirzapur-sp-suspended-three-cops-for-beating-teerth-purohit-in-vindhyavasini-mandir-corridore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित को पीटने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, पंडे पर भी मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित को पीटने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, पंडे पर भी मुकदमा
Mon, 21 Jun 2021 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:01 PM IST
सार
विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में रविवार को कुछ पुलिसकर्मियों ने एक तीर्थ पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई की। दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही तीर्थ पुरोहित के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहित की पिटाई के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में में पंडे की पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। साथ ही, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने, पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पंडे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर बंद रहने के बावजूद यजमान को दर्शन कराने लेकर जा रहे पंडा अमित पांडेय की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इसको लेकर पुलिस और पंडा आमने-सामने हो गए थे।
विज्ञापन
पंडा समाज के लोगों ने आरोप लगाया था कि मंदिर बंद रहने के दौरान भी अधिकारियों और परिचितों को पुलिसकर्मी दर्शन करा रहे हैं। लेकिन पंडों को ऐसा करने से रोका जा रहा है। पंडे की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो हो गया था। मामला बढ़ने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने इस मामले में दो सिपाहियों राज नरायण यादव और राम नरेश सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही, विंध्याचल पुलिस ने पंडा अमित पांडेय पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस के साथ हाथापाई, दुर्व्यवहार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी संजय वर्मा ने दो सिपाहियों के निलंबन और पंडा अमित पांडे पर मुकदमे की पुष्टि की है। उनके अनुसार, अमित पर पहले भी 18 मुकदमे दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।