फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur secured a total of ten medals, including five medals.

Mirzapur News: मिर्जापुर ने पांच पदकों के साथ कुल दस पदक अपने नाम किया

Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur secured a total of ten medals, including five medals.
प्रदेशीय तैराकी में स्वर्ण पदक के साथ चुनार के श्री शिवाजी नेशनल इंका हांसीपुर का छात्र हरिओम न
अदलहाट। जिले के तैराकों ने शुक्रवार को लखनऊ के के डी सिंह (बाबू) स्टेडियम में 23 से 26 जुलाई के बीच यूपी स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे जूनियर / सब जूनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन तीन सिल्वर व दो कांस्य पदक जीतने के साथ ही प्रतियोगिता में अब तक एक स्वर्ण,तीन सिल्वर, छः कांस्य के साथ कुल दश पदक झटकने में कामयाब रहे। जिसमें श्री शिवाजी नेशनल इंटर कालेज हांसीपुर के छात्रों ने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया। टीम मैनेजर लक्ष्मी शंकर निषाद व कोच बलवंत निषाद ने बताया कि दूसरे दिन द्वितीय ग्रुप के 1500 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष ने कांस्य,तृतीय ग्रुप के 200 मीटर फ्री स्टाइल में अनुज निषाद ने कांस्य, 50 मीटर फ्री स्टाइल में हरिओम ने सिल्वर, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नितेश निषाद सिल्वर मेडल के साथ मेडल जीतने में सफल रहे। पहले दिन चुनार के ईश्वर पट्टी गांव निवासी श्री शिवाजी नेशनल इंटर कालेज हांसीपुर में कक्षा 10वीं के छात्र शिवकांत निषाद ने द्वितीय ग्रुप के 400 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य,तृतीय ग्रुप के 400मीटर फ्री स्टाइल में हरिओम ने पहला गोल्ड मेडल,अनुज निषाद कांस्य व 200 मीटर व 400 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नितेश निषाद ने दो कांस्य पदक जीतकर शानदार शुरुआत की थी। चुनार के श्री शिवाजी नेशनल इंटर कालेज हांसीपुर के खेल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह के संरक्षण में मेडल विजेता शिवकांत निषाद, हरिओम, नितेश निषाद तैयारी कर विद्यालय का रौशन किया है। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष कैलाशनाथ प्रसाद, राम बिलास, चंद्रजीत, धर्मेंद्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed