फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Secretary will get the incomplete houses completed soon, BDO alerts about the works

मिर्जापुरः अधूरे पड़े आवासों को जल्द पूर्ण कराएंगे सचिव, बीडीओ ने कार्यों को लेकर किया सचेत

Thu, 01 Jul 2021 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Secretary will get the incomplete houses completed soon, BDO alerts about the works
मिर्जापुर जनपद के हलिया विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को बीडीओ रामदरश चौधरी ने सचिवों, तकनीकी सहायकों व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने सचिवों को निर्देश दिया कि पिछले वर्ष के अपूर्ण आवासों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

बीडीओ रामदरश चौधरी ने कहा कि नए आवास के लिए पत्रावली लेकर स्वयं रजिस्ट्रेशन कराएं। जो गलतियां हैं, उसका सुधार भी कराएं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के अंतर्गत विकास खंड के 12 क्लस्टर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दो- दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार करें। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पांच-पांच हेक्टेयर भूमि पर बांस के पौधरोपण के लिए एक एक लाख रुपये दिया जाएगा। 79 ग्राम पंचायतों में 1.95 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को पूर्ण कराने के लिए संबंधित नर्सरियों से पौधों का उठान कराकर शत-प्रतिशत पौधरोपण कराते हुए पौधों का जीओ टैग करें।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 50-50 श्रमिकों का समूह बनाकर सौ दिन का रोजगार मुहैया कराएं। ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कार्यों की देखभाल के लिए 12 महिला मेठ का चयन किया गया है। आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं को मिली वैन के संबंध में अनुबंध कराते हैं। प्राइवेट वाहनों की तरह वैन का उपयोग नहीं करना है। इस दौरान एपीओ ज्ञान सिंह, सचिव गौरव कुमार, राजेश सिंह, अविनाश पटेल, अमर बहादुर सिंह, गोविंद सिंह, शिवशंकर पटेल, विजय कुमार, प्रज्ञान शुक्ल सहित सचिव रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed