{"_id":"64d1f25eef5095d3c30c4f85","slug":"mirzapur-school-books-distributed-free-of-cost-sold-by-scrap-video-viral-created-stir-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: कबाड़ी के हाथ बेची निशुल्क वितरित होने वाली स्कूल की किताबें, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: कबाड़ी के हाथ बेची निशुल्क वितरित होने वाली स्कूल की किताबें, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप
Tue, 08 Aug 2023 01:36 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:36 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल मे रखी पुरानी किताबों एवं अन्य कागजों के साथ नये सत्र की भी लगभग 15-20 किताबें कबाड़ी को बेट दी। इस बात की जानकारी प्रधान व अन्य ग्रामीणों को हुई तो कबाड़ी के बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें नये सत्र की भी किताबें थी।
विज्ञापन
स्कूल, प्रतीकात्मक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छानबे विकास खंड के बजटा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नि:शुल्क वितरित होने वाली पुस्तकेंं कबाड़ी को बेच दी। जिसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने छानबे के खंड शिक्षाधिकारी को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh: स्कूल बंदी के खिलाफ अभिभावक महासंघ ने निकाला जुलूस, क्यों कर रहे बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील?
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विकास खंड के ग्राम पंचायत बजटा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर ने स्कूल के बच्चों की नये सत्र में वितरित होने वाली किताबें भी पुरानी किताबों व अन्य कागजात के साथ कबाड़ी के हाथों बेचे दिए। मामला प्रकाश में आते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी छानबे राजेश श्रीवास्तव को जांच करने का निर्देश दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विद्यालय पहुंच कर छानबीन भी किया और प्रधानाध्यापक को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कबाड़ी के हाथ बेचे जाने का मामला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा पकडा गया था। सभी पुस्तक विद्यालय मे जमा है। शिक्षक ने गलत किया है उसकी सजा मिलेगी। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल मे रखी पुरानी किताबों एवं अन्य कागजों के साथ नये सत्र की भी लगभग 15-20 किताबें कबाड़ी को बेट दी। इस बात की जानकारी प्रधान व अन्य ग्रामीणों को हुई तो कबाड़ी के बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें नये सत्र की भी किताबें थी। जब लोग शिकायत करने गए तो शिक्षक ने सही जबाब न देकर रौब जमाया। बहरहाल जब उसका वीडियो वायरल होने लगा तथा फोन से भी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को भी सूचना दी गई तो कार्रवाई हुई।