फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur robbery Ajai Rai met guard family asked to government to give Rs 1 crore and jobs to his dependents

मिर्जापुर लूटकांड: गार्ड के परिजनों से मिले अजय राय, सरकार से एक करोड़ और आश्रितों को नौकरी देने की मांग

Sat, 16 Sep 2023 10:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 10:39 AM IST
सार

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शनिवार सुबह मिर्जापुर के चील्ह पहुंचे।  कैश वैन लूटकांड में मारे गए गार्ड जय सिंह के परिजनों मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। यूपी सरकार से मृतक के आश्रितों को एक करोड रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की

विज्ञापन
Mirzapur robbery Ajai Rai met guard family asked to government to give Rs 1 crore and jobs to his dependents
मारे गए गार्ड के परिजनों से अजय राय ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर लूटकांड में एक तरफ जहां अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं वहीं दूसरी तरफ इस घटना को लेकर सियासत जारी है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शनिवार मिर्जापुर के चील्ह पहुंचे। कैश वैन लूटकांड में मारे गए गार्ड जय सिंह के परिजनों मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। अजय राय ने यूपी सरकार से मृतक के आश्रितों को एक करोड रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि यह सुनने में आ रहा है कि रेलवे में मृतक आश्रित के रूप में इनकी नौकरी की बात चल रही थी। यदि ऐसा है तो तुरंत फैसला हो। 

विज्ञापन


अजय राय ने आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि हर जगह अराजकता है। कौशांबी में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों को मार दिया गया। मिर्जापुर की घटना हो गई। हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज हुआ। लखनऊ में लाठी चार्ज हुआ। पूरे प्रदेश में कानून की व्यवस्था अब दुर्व्यवस्था में बदल चुकी है।

विज्ञापन

बड़े भाई की तरह काम कर रही कांग्रेस

घोसी उपचुनाव के मामले में अजय राय ने कहा कि उन्होंने बड़े भाई की तरह पहले ही सपा को समर्थन दे दिया था। उसके बाद में किसी का बयान आया। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बन गया है तो देने और लेने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर जगह जनाधार है। कांग्रेस बड़े भाई की तरह काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर की क्या वह बनारस से चुनाव लड़ेंगे तो अजय राय ने कहा कि वह पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे हैं।  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान पर उन्होंने कहा कि यह बहुत हल्की बात है। एक डिप्टी सीएम को इस प्रकार की भाषा शोभा नहीं देती। दावा किया लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

लूटकांड में शामिल दूसरे आरोपी का भी फोटो आया सामने

कैश वैन से लूट और गार्ड हत्याकांड मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक और बदमाश का भी फोटो बरामद किया। माना जा रहा है कि ये दूसरा अपराधी लाल रंग की गाड़ी पर पीछे बैठा था। इसने राहगीर को गोली मारी थी। जबकि जिस पहले अपराधी की फ़ोटो वायरल हुई है, वह अपाचे पर पीछे बैठा था। पुलिस ने अपराधियों के पहचान के लिए  फोटो को वायरल किया है। बदमाशों के बारे में जानकारी देने वाले  को एक लाख के इनाम को घोषणा एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed