फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur residents happy over Arun Singh's nomination to Rajya Sabha

अरुण सिंह के राज्यसभा के लिए नामांकन करने से खुशी, चार भाइयों में सबसे छोटे हैं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव 

Wed, 28 Oct 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 28 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur residents happy over Arun Singh's nomination to Rajya Sabha
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में राज्यसभा की सीट के लिए नामांकन किया। लगातार दूसरी बार पार्टी से राज्यसभा का टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। मिर्जापुर जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी के लिए उपयोगी सिद्ध हुए हैं।

विज्ञापन


आम लोगों में अच्छी छवि पार्टी पदाधिकारियों का उनमें लगातार विश्वास कायम है। हलिया, विकासखंड के वैधा गांव निवासी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विजय नारायण सिंह के चार पुत्रों में सबसे छोटे हैं। दो वर्ष पूर्व उनके पिता का देहावसान हो गया था।
विज्ञापन


माता ललिता देवी तथा पिता के सहयोग से इन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव पर तथा राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर से इंटरमीडिएट करने के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। फिर दिल्ली से सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव के सबसे बड़े भाई नरेश सिंह, दूसरे नंबर पर नागेंद्र बहादुर सिंह जीएम सिंगरौली सीसीएल कंपनी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर विनोद सिंह तथा चौथे नंबर पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह हैं। उनके दो भाई खेती करते हैं। माता ललिता देवी का प्यार और स्नेह आज भी चारों भाइयों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed