फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur ranked 65th in making Ayushman card, Sonbhadra laggards

Mirzapur News: आयुष्मान काॅर्ड बनाने में 65वें नंबर पर मिर्जापुर, सोनभद्र फिसड्डी

Sun, 03 Mar 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur ranked 65th in making Ayushman card, Sonbhadra laggards
मिर्जापुर। देश में सबसे अधिक पांच करोड़ आयुष्मान काॅर्ड बनाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है, परंतु अब भी कई जिलों में काॅर्ड बनाने की रफ्तार सुस्त है। इसके चलते कई जिलों में अभी कुल लाभार्थियों में से 50 प्रतिशत के आयुष्मान काॅर्ड भी नहीं बना सके हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आयुष्मान काॅर्ड बनाने में सोनभद्र पूरे प्रदेश में सबसे फिसड्डी है। सोनभद्र की प्रदेश में रैंकिंग 75वें स्थान पर है, जबकि मिर्जापुर 65वें और भदोही 51वें नंबर स्थान पर है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। इसके तहत लाभार्थी को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन काॅर्ड बनता है। इस कार्ड से ही आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ आयुष्मान कॉर्ड बन चुके हैं। बीते फरवरी माह के आंकड़ों पर गौर करें तो मिर्जापुर जिले में 284805 परिवार आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। इन परिवारों में लाभार्थियों की संख्या 12 लाख 72 हजार 861 है। अब तक 683705 लोगाें के गोल्डन काॅर्ड बन चुके हैं। जो लगभग 53 प्रतिशत है। इस हिसाब से प्रदेश में मिर्जापुर की रैंक 65वें स्थान पर है। विंध्याचल मंडल के तहत आने वाले सोनभद्र जिले के 243437 परिवार आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। इन परिवारों में लाभार्थियों की संख्या 10 लाख 62 हजार 160 है। अब तक 465067 लोगों के गोल्डन काॅर्ड बन चुके हैं। जो लगभग 43 प्रतिशत है। इस हिसाब से प्रदेश में सोनभद्र की रैंक 75वीं है। मंडल के तहत आने वाले भदोही जिले के 154473 परिवार आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। इसमें 6 लाख 62 हजार 260 लाभार्थी शामिल हैं। अब तक 411943 लोगाें के काॅर्ड बन चुके हैं। जो लगभग 62 प्रतिशत है। इस हिसाब से प्रदेश में भदोही की रैंक 51वीं है। मिर्जापुर जिले में आयुष्मान योजना से 26 निजी और 17 सरकारी समेत कुल 43 अस्पताल जुड़े हैं। अब तक 11 हजार से अधिक लोग योजना का लाभ ले चुके हैं और 38 करोड़ रुपये भुगतान हो चुका है। आयुष्मान काॅर्ड बनाने में पूर्वांचल के 10 जिलों में आजमगढ़ सबसे आगे है। आजमगढ़ लक्ष्य की तुलना में 107 प्रतिशत लाभार्थियों का गोल्डन काॅर्ड बनाकर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। वाराणसी 88.72 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर प्रदेश में नौंवे, जौनपुर 82.29 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर प्रदेश में 12वें, गाजीपुर 78.68 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर 15वें, मऊ 76.23 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर 19वें, बलिया 75.58 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर 35वें, भदोही 62.20 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर 51वें, चंदौली 57.50 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर 60वें, मिर्जापुर 53.71 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर 65 वें और सोनभद्र 43.79 प्रतिशत काॅर्ड बनाकर प्रदेश में सबसे अंतिम 75वें स्थान पर है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.एके सिंह का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन काॅर्ड बनाने के साथ ही लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर माह समीक्षा बैठक की जाती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को गोल्डन काॅर्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी विभागों से मदद लेकर काॅर्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed