फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Police News: Three suspended including Jamalpur police station chief in gambling operation case

Mirzapur Police News: जुआ संचालन मामले में जमालपुर थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित, होगी विभागीय जांच

Thu, 10 Aug 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 10 Aug 2023 10:19 AM IST
सार

जमालपुर थाना क्षेत्र में जगह बदल बदल कर कई स्थानों पर जुएं का संचालन कई वर्षों से चल रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने स्थानीय पुलिस पर भरोसा न जताते हुए एसओजी टीम  को भेज कर जुआरियों को पकड़ा।

विज्ञापन
Mirzapur Police News: Three suspended including Jamalpur police station chief in gambling operation case
suspend - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थानाक्षेत्र में वर्षों से जुए के फड़ के संचालन को लेकर पुलिस पर लगे आरोपों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थानाध्यक्ष और दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी दिया है। पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर, विंध्याचल, जिगना और ड्रमंडगंज थाने में नए थानेदारों की तैनाती भी कर दी है।

विज्ञापन


जमालपुर थानाक्षेत्र में जगह बदल-बदल कर कई स्थानों पर जुए के फड़ का संचालन हो रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एसओजी टीम को भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराई। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष जमालपुर और दो मुख्य आरक्षियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जमालपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी विजय दीप सिंह, उपेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।

विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह को जमालपुर थाने की कमान

नए पुलिस अधीक्षक के आने के दो दिन बाद ही विंध्याचल थानाक्षेत्र में हत्या की घटना हो गई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल राय को भी लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने जिगना थानाध्यक्ष रहे अरविंद पांडेय को विंध्याचल का नया थानाध्यक्ष तैनात किया है। गैपुरा चौकी प्रभारी रहे रविकांत मिश्रा को जिगना थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को जमालपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अदलपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज को ड्रमंडगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि  जुए के फड़ के संचालन के मामले में कार्रवाई करते हुए जमालपुर थानाध्यक्ष और दो आरक्षियों को निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed