फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Panda community sitting on dharna at the exit gate of Maa Vindhyavasni temple complex

Mirzapur: मां विंध्यवासनी मंदिर परिसर पर धरने बैठा पंडा समाज, सुरक्षा प्रभारी पर पंडा को थप्पड़ मारने का आरोप

Fri, 27 Oct 2023 05:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

शुक्रवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे झांकी पर एक पुरोहित से मंदिर पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सी पी पांडेय  द्वारा बदसलूकी किये जाने से नाराज पंडा समाज के लोग मंदिर पर धरने पर बैठे।

विज्ञापन
Mirzapur: Panda community sitting on dharna at the exit gate of Maa Vindhyavasni temple complex
मां विंध्यवासनी मंदिर परिसर के निकास द्वार पर धरने बैठा पंडा समाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल मंदिर में शुक्रवार को झांकी के सामने मंदिर सुरक्षा प्रभारी द्वारा एक तीर्थ पुरोहित से बदसलूकी को लेकर बड़ी संख्या में पंडा धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। नगर विधायक सहित पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी बात नहीं बनी। देखते ही देखते प्रदर्शन और व्यापक हो गया और तीर्थ पुरोहितों का हुजूम विंध्याचल में घूम घूमकर होटल, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद कराने लगा। फिर से मंदिर पहुंचे तीर्थ पुरोहितों से सीओ ने वार्ता की और 30 अक्तूबर तक का समय मांगा। तीर्थ पुरोहितों ने 30 तक कार्रवाई न होने पर 31 अक्तूबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान दर्शन पूजन चलता रहा।विंध्याचल मंदिर में अक्सर तीर्थपुरोहित व पुलिस के टकराव की खबरें आती रहती हैं। कुछ ऐसा ही वाकया शुक्रवार की सुबह 11 बजे हुआ।

विज्ञापन


आरोप है कि झांकी के सामने रेलिंग पर बैठे एक पंडा को सादी वर्दी में वहां मौजूद मंदिर सुरक्षा प्रभारी चंद्र प्रकाश उर्फ सीपी पांडेय ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरती के लिए मंदिर बंद हो गया। जब मंदिर खुला तो दो बजे तीर्थ पुरोहित प्रथम निकास द्वार पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। विंध्याचल कोतवाल अरविंद मिश्रा और फिर धाम सुरक्षा प्रभारी दयाशंकर ओझा तीर्थपुरोहितों को समझाने आए पर नाकाम रहे। जब यह बात नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को पता चली तो वे भी तीर्थ पुरोहितों को समझाने पहुंचे पर उनकी बात भी तीर्थपुरोहित नहीं माने और नारेबाजी किए। दोपहर बाद चार बजे पुरोहितों ने ऐलान किया कि सभी दुकान, होटल, गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट बंद किए जाएं। तीर्थपुरोहित घूम घूमकर शटर गिरवाने लगे। फिर से तीर्थपुरोहित मंदिर पर आए। सीओ मनोज कुमार गुप्ता से वार्ता हुई। उन्होंने पंडा लोगों को आश्वस्त किया कि पूर्णिमा है, 30 को मुख्यमंत्री का दौरा है। इसके बाद उनको हटा दिया जाएगा। पुरोहितों ने कहा कि अगर तब तक कार्रवाई नहीं हुई तो 31 अक्तूबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। एक घंटे तक मार्केट भी बंद रहा।
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है। आज इसी प्रकार की घटना हुई। 30 तारीख तक अगर मंदिर सुरक्षा प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो पंडा समाज कड़ा विरोध दर्ज कराएगा। सारे होटल, रेस्टोरेंट, दुकानें यहां तक कि पंडा लोग अपना दरवाजा तक बंद कर विरोध करेंगे। व्यापक आंदोलन होगा। - अवनीश मिश्रा, तीर्थ पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडा रेलिंग पर बैठा था उसे केवल हटाया गया, मारपीट नहीं की गई है। तीर्थपुरोहित मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। शिकायत के आधार पर जांच करने का आदेश दिया गया है। 30 अक्तूबर तक जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मनोज कुमार गुप्ता, सीओ सिटी

विंध्याचल में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरी है। कल पूर्णिमा है और हजारों भक्त दर्शन पूजन को आते हैं। उनको असुविधा न हो, इस बारे में पुरोहितों को समझाया गया। अगर किसी ने पंडा समाज के किसी सदस्य के साथ गलत किया है तो उस पर कार्रवाई होगी। पं. रत्नाकर मिश्र, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed