{"_id":"5da3715f8ebc3e93de125d66","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns4888766194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों ने पावर हाउस का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों ने पावर हाउस का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर । स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अलग-अलग तीन ग्राम पंचायतों में जले पांच ट्रांसफार्मर बदले जाने की तमाम मांग के बावजूद कोई सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह घरवाह स्थित पावर हाउस के घेराव पर उतारु हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने की भनक लगते ही विद्युतकर्मियों ने इलाकाई थाने को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अवर अभियंता से शीघ्र बातचीत कर ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा ठंडा हुआ।
बता दें कि पावर हाउस के बगल में स्थित घरवाह गांव के बियार बस्ती मे लगा 25 केवीए का दो ट्रांसफार्मर महीनो से जल जाने से ग्रामीणों की रात अंधेरे मे गुजर रही थी। ट्रांसफार्मर बदलने की बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीण अंधेरे में गुजर वसर कर रहे हैं। इसी प्रकार जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के सहिजनी कलां में 63 केवीए और सहिजनी कला के नकाइन बस्ती में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगभग 20 दिनों से जला हुआ है। पिछले 10 दिनों से हसौली ग्राम पंचायत के मचखानी बियार बस्ती में भी ट्रांसफार्मर जला हुआ है। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला जा रहा है। इस मौके पर शामिल लोगों में राजन सिंह, भगवान दास, नामवर, दिनेश, रीता, गीता, रामजी, बलिराम, सीता, राजेंद्र इत्यादि ने जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदले जाने की मांग किया है।