फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

भाजपा नेता की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 14 Oct 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
जिगना। थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में रविवार की दोपहर सास द्वारा बच्चों को डांटने से मना करने पर छत पर जाकर भाजपा नेता विनय कुमार पाठक की पत्नी आराधना ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन छत पर गए और आनन-फानन में उपचार के लिए पीएचसी सरोई लेकर आए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी विनय कुमार पाठक पुत्र सूर्य प्रकाश पाठक भाजपा के बूथ प्रमुख हैं। वह रविवार को संगठन के चुनाव के संबंध में कामापुर गांव गए थे। उनके पिता सूर्यप्रकाश पाठक पड़ोस में महिला की मौत होने पर घाट पर बाल बनवाने गए थे। घर पर विनय की मां, पत्नी आराधना और दो बच्चे थे। दोपहर में एक बजे 35 वर्षीय आराधना देवी अपने दोनों बच्चों को खाना न खाने पर डांट कर पिटाई कर रही थी। मौके पर पहुंची सास ने डांटने से मना कर बच्चों को अलग कर दिया और बच्चों को डांटने पर बहू आराधना देवी को फटकारने लगी। इस पर आराधना ने कमरे में रखी पति की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर छत पर चली गई और सीढ़ी का दरवाजा बंद कर लिया। आराधना ने छत पर जाकर सिर में गोली मार लिया। गोली की आवाज सुनकर बच्चे और सास छत की ओर गए तो दरवाजा बंद मिला। पड़ोसी की मदद से ससुर सूर्य प्रकाश पाठक किसी तरह छत पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पति विनय कुमार घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची एसआई रविंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

घरेलू विवाद के कारण महिला ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मारी है। इससे उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. धर्मवीर सिंह, एसपी मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed