{"_id":"5da3661f8ebc3e93c202c9e6","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns48886794","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्ट जोन हैंडबाल चैंपियनशिप में डैफोडिल्स को खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्ट जोन हैंडबाल चैंपियनशिप में डैफोडिल्स को खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सीबीएसई के ईस्ट जोन हैंडबाल चैंपियनशिप में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने अपना परचम लहराया। उसने अंडर- 17 के बालक व बालिका दोनों ही वर्गों में जीत दर्ज की। इस जीत से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
रविवार को टूर्नामेंट का बालक वर्ग का फाइनल मैच डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल व ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ के बीच हुआ। शुरूआत में दोनों ही टीम के खिलाड़ी अच्छे मूव बना रहे थे लेकिन कुछ ही देर में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दबाव बढ़ाना शुरू किया और वे भारी पड़ने लगे। अंतत: उसने विपक्षी टीम को 21- 8 से करारी शिकस्त दे दी। इसके पूर्व शनिवार को डैफोडिल्स के बालिका वर्ग की टीम ने फाइनल में लालगंज की आइंस्टीन पब्लिक स्कूल को 9- 1 से हरा दिया था। विजेता टीम की पूजा ने तीन व सती और संघमित्रा ने दो- दो गोल किए। इसके अतिरिक्त खुशी और शुभांगी ने एक- एक गोल कर डैफोडिल्स को विजय दिलाया। दोनों टीमों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल व आइंस्टीन पब्लिक स्कूल को रजत तथा आरएमएस हाईस्कूल व पं. दीनदयाल उपाध्याय व वाइएमसीए इलाहाबाद व सेंट्रल पब्लिक स्कूल को कांस्य पदक दिया गया। इस अवसर पर सीबीएसई की रीजनल आफिसर श्वेता अरोड़ा उपस्थित रहीं। इस उपलब्धि पर स्कूल की चेयरपर्सन डा. भाटिया, डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, साहिबा सिंह, कशिका सिंह एवं प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने हर्ष जताया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रविंद्र पाल सिंह, जितेंद्र प्रसाद और विष्णु शेखर सिंह थे। इसके अतिरिक्त अंडर- 19 बालक वर्ग में डीबीएमए काडमा हाईस्कूल प्रथम, सनबीम एकेडमी द्वितीय व जीटी पब्लिक स्कूल व डीएवी गया तृतीय स्थान पर रहे। उनको क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए।