{"_id":"5da369a48ebc3e93db11b730","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns4887986176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित-अजित व सुदेश बनी भारत केशरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित-अजित व सुदेश बनी भारत केशरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। आदर्श नंगर पंचायत कछवां के पांडेय स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान के मैदान में मंगला राय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का फाइनल कुश्ती के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन 60 कुश्तियां लड़ी गई। इसमें भारत केसरी पुरुष अमित-अजित और महिला केशरी सुदेश एक-एक लाख रुपया और भारत कुमार दीपक और कुमारी शिवानी को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। नकद पुरस्कार के सथ एक -एक चांदी का गदा दी गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे।
भारत कुमार पुरुष विजेता के लिए पहले अजीत दुबे को वाक ओवर दे दिया गया। इसके बाद दुसरी कुश्ती दीपक एसएसबी और राजेश भाटी सीआईएसफ के बीज कुश्ती लड़ी गई। जिसमें दीपक ने राजेश भाटी को इकहरी पट और डबल पट दांव मारकर अंक अर्जित किया। अंकों के आधार पर 15-12 से दीपक विजयी रहे। भारत कुमारी के लिए शिवानी एसएसबी और मनीषा रोहतक के बीच कुश्ती लड़ी गई। कुश्ती इतनी जबरजस्त थी कि देखनेेेे वाले दर्शक भी खड़े होकर आवाज लगाते नजर आए। शिवानी एसएसबी ने भारद्वाज दांव मारकर मनीषा रोहतक को चित कर दिया और भारत कुमारी बनी। भारत केशरी पुरुष वर्ग 98 किलो भारवर्ग में अमित कुमार सीआईएसफ और गौरव चिल्लर दिल्ली के बीच कुश्ती लड़ी गई । कुश्ती इतनी जबरदस्त थी कि दर्शकों ने अपनी जगह से कूद-कूद कर अखाड़े के पास खड़े हो गए और अपने अपने चाहेतों को दांव बताने लगे। अमित कुमार सीआईएसफ ने पहले तीन मिनट में सात अंक पाए और गौरव चिल्लर ने तीन अंक अर्जित किए थे। इसके बाद 30 सेकंड के रेस्ट के बाद गौरव चिल्लर नौ अंक अर्जित किए। वही अमित कुमार को मात्र पांच अंक ही मिल पाया। अंतिम समय में अमित कुमार ने काला जंग दांव मारकर गौरव चिल्लर को चित कर भारत केशरी बने। भारत केशरी महिला में सुदेश रोहतक और अंशु तोमर कछवां के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सुदेश रोहतक कड़ी टक्कर देते हुए पिछली बार की विजेता अंशु तोमर को ईरानी दांव मारकर अंक अर्जित किया। इसमें 7-3 से सुदेश रोहतक विजेता बनी। 125 किलो भार वर्ग में अजित दुबे भारत केशरी बने। इस दौरान रेफरी की भूमिका में राम नरेश यादव और राम सजन खेल विभाग कछवां रहे । बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह और पूर्व पुलिस महानिदेशक राम नरायण सिंह ने विजेताओं को नकद राशि और गदा देकर सम्मानित किया। इस दौरान रेफरी की भूमिका में राम नरेश यादव और राम सजन खेल विभाग कछवां और स्कोरर की भूमिका में चीफ कोच पुलिस स्पेक्टर यूपीपी राजकुमार पटेल रहे।
मंगला राय के नाम से होगी आल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता- उपेंद्र तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
कछवां। अलगे वर्षव होने वाली आल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता मंगला राय के नाम से होगा। यह घोषणा सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में चल रहे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार केजोल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कही। उपेंद्र तिवारी ने कहाकि भारत सरकार ने इसी वर्ष मंगला राय के नाम से डाक टिकट जारी किया है। आल इण्डिया कुश्ती को मंगला राय राय की याद में प्रति वर्ष कुश्ती प्रतियोगिता कराया जाएगा। खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने विश्वगुरु बनने के पथ पर कदम बढ़ा दिया है। 21 जून 2015 को योग दिवस का आह्वान किया तो दुनिया ने इसे योग दिवस के रुप मे मनाना शुरू कर दिया। अब हमारे महिला और पुरूष पहलवान ने दुनिया के पहलवानों को अपना लोहा मनवाने में सफल हो रहे हैं। भारत सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए दो कार्यक्रम चला रही है। खेलो इण्डिया और फिट इण्डिया के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-------------
ये भी पहुंचे प्रतियोगिता में
कछवां। इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, वाराणसी की समाज सेवी महिमा मिश्रा ,संतोष सिंह, भारतीय मानवाधिकार के प्रदेश सचिमनीष सिंह , प्रदीप सिंह, शिवशंकर चौबे, हरिओम सिंह टप्पू, सीआईएसफ के सत्यपाल राय कोच ,सीआरपीएफ के प्रदीप कुमार कोच, एसएसबी के दीपक सिंह कोच , एसएसबी के ही अनिल कुमार कोच, और सेवा निर्मित उप निदेशक उत्तर प्रदेश खेल विभाग के अश्वनी कुमार सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य कुश्ती कोच अवध नारायण यादव ,सेवानिवृत्त उप निदेशक उत्तर प्रदेश खेल विभाग के एलआर पटेल, रामकुमार सिंह ,भानु प्रसाद ,रमाशंकर सिंह, नवीन सिंह ,अच्युतानंद पांडे, बीएस अवस्थी ,वेद प्रकाश यादव ,राम सजन यादव उपस्थित रहे।
----------------
--------------
खिलाड़ियों का सम्मान सबसे ऊपर
मिर्जापुर। प्रतियोगिता के क्वाटर फाइदल के समय पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। एसपी ने कहा कि समाज में जो सम्मान खिलाड़ियों को मिलता है। वो किसी नेता या अधिकारी को नहीं मिलता।खिलाड़ी कइ घंटे तक मैदान में पसीना बहाता है फिर भी मुस्कुराता रहता है। एसी कमरों मे बैठकर नेता या अधिकारी कुछ घंटों तक ही काम करता है और चेहरा मुरझाया रहता है। खिलाड़ी हर समय सकारात्मक सोच रखता है। कुश्ती प्रतियोगिता मे भाग ले रहे पहलवानों से कहाकि भारत के कइ प्रदेशों से आए खिलाड़ी पहलवानों को मिर्जापुर के पहलवान कड़ी टक्कर दे रहे है। विशिष्ट अतिथियों में सूचना, पर्यटन, धमार्थ कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी केदारनाथ सिंह, एडिशनल एसपी जीआरपी अखिलेश राय, रेलवे वोर्ड के सदस्य शुधीर मिश्रा आदि रहे।