फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

धूमधड़ाके से हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन

Sun, 13 Oct 2019 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
mirzapur news
गहमागहमी के बीच हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन
विज्ञापन

केबी पीजी कालेज में 21 प्रत्याशियों ने और जीडी बिनानी पीजी कालेज में 18 ने किया नामांकन
केबी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में उमड़ा छात्रों का रेला
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। नगर के केबी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में रविवार को गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी व जुलूस के साथ अधिकांश प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। केबी पीजी कालेज में 21 प्रत्याशियों और जीडी बिनानी पीजी कालेज में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
केबी पीजी कालेज में 22 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। उसमें से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी डा. जीएस द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार पाठक, सत्यम त्रिपाठी व ओमप्रकाश पटेल ने नामांकन किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक पांडेय, अभय प्रकाश सिंह, विशाल वर्मा व नागेंद्र कुमार बिंद ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए अतुल गुप्ता व राहुल राव, पुस्तकालय मंत्री के लिए विष्णु यादव व सौम्या देवी, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सात, विज्ञान संकाय के लिए दो तथा शिक्षा संकाय के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कालेज में 18 नामांकन किए गए जबकि नामांकन पत्र 20 प्रत्याशियों ने खरीदा था। चुनाव अधिकारी डा. मदन श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जय दुबे व धर्मेंद्र मौर्य ने नामांकन किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद यादव व संदीप कुमार सिंह तथा महामंत्री पद के लिए प्रभुनारायण द्विवेदी, मनोज, वीरेंद्र पाल व सूरज सोनकर ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री के लिए अजय गुप्ता, प्रीती व मनमोहन सिंह ने नामांकन किया। इसी प्रकार कला संकाय प्रतिनिधि के लिए पांच व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रमुख पदों के लिए एक-एक महिला प्रत्याशी
मिर्जापुर। हालांकि छात्रसंघ चुनाव के लिए दोनों महाविद्यालयों में तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया लेकिन प्रमुख पद के लिए दो ही महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें केबी कालेज में पुस्तकालय मंत्री पद के लिए सौम्या देवी तथा जीडी बिनानी में इसी पद के लिए प्रीती ने नामांकन किया। हालांकि केबी में कला संकाय प्रतिनिधि के लिए भी एक महिला प्रत्याशी नंदिता दुबे ने नामांकन किया है।
इनसेट
हैंडबिल से पटी सड़कें
मिर्जापुर। नामांकन के लिए निकाले गए जुलूस में छात्रों ने हैंडबिल की बरसात कर दी। कई गाड़ियों के काफिले के साथ कई प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। हालांकि उनको महाविद्यालय के पहले ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया था। केवल प्रत्याशी, प्रस्तावक व समर्थक को ही अंदर जाने दिया गया।
इनसेट
एसपी ने किया निरीक्षण
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने केबी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में हुए नामांकन कार्य का जायजा लिया। केबी कालेज में उनको प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार द्विवेदी, चुनाव अधिकारी डा. गौरी शंकर द्विवेदी ,सहायक चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह चंदेल एवं मुख्य नियन्ता डा. करनैल सिंह ने प्रक्रिया व व्यवस्था की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि प्रत्येक उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे नियमावलियों में उल्लेखित नियमों अएवं आचार संहिता के प्रकाश में ही चुनाव प्रचार आदि करेंगे। सीओ सदर, सुधीर कुमार, एस एस आई कटरा डा. चंद्रशेखर यादव, लालडिग्गी चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव सहित महाविद्यालय के डा. रत्नेश मिश्र, डा. आशुतोष द्विवेदी, डा. सुभाष पाण्डेय, डा. के एम दुबे, एवं कार्यलयाधीक्षकशरद चंद्र उपाध्याय चक्रमण में उपस्थित रहे। इसी प्रकार एसपी ने जीडी बिनानी में भी नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण कयिंा। इस अवसर पर प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल, डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. केके चौरसिया व अन्य थे।

इनसेट
14 से 16 अक्टूबर तक प्राप्त करें परिचय पत्र
मिर्जापुर। केेबी कालेज के चुनाव अधिकारी डा. जीएस द्विवेदी ने बताया कि जिन छात्र- छात्राओं ने परिचय पत्र नहीं लिया है वे महाविद्यालय के मुख्य द्वार से 14, 15 व 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक परिचय पत्र प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed