फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

Mirzapur News: वरासत के लिए एक माह से चक्कर काट रही महिला, लेखपाल को डीएम ने लगाई फटकार

Sun, 04 Aug 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को लोगों की मड़िहान तहसील में समस्याएं सुनने के दौरान वरासत के लिए एक माह से चक्कर लगा रही महिला की शिकायत पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को इस मामले की जांच का निर्देश दिया है। समाधान दिवस पर सभी तहसीलों में कुल 260 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से मौके पर 27 का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

सीआरओ सत्यप्रकाश सिंह ने सदर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पैमाइश, अतिक्रमण और वरासत समेत कुल 94 मामले आए। मौके पर 12 का निपटारा किया गया। मड़िहान तहसील में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान धनसिरिया गांव निवासी बुद्धिराम की पत्नी धर्मावती ने जिलाधिकारी को बताया कि भूमिधरी की जमीन की वरासत के लिए वे एक माह से तहसील का चक्कर काट रही हैं। बीते 10 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन किए जाने पर हल्का लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाते हुए निरस्त कर दिया। कहा कि खतौनी में उसका नाम नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई और नायब तहसीलदार को शिकायत की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। इस दौरान 41 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर सिर्फ का एक का निपटारा हो पाया। इसी प्रकार अषाढ़ी गांव निवासी सीता देवी ने शिकायती पत्र देकर दबंगों पर पति और बेटी को उठा ले जाने का आरोप लगाया। इस पर एसपी अभिनंदन ने संतनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गंगापुर गांव निवासी ओपी सिंह का आरोप था कि तीन साल से पैमाइश के लिए आदेश हुआ है, लेकिन इसके लिए तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। चुनार तहसील एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान डोहरी राल्हूपुर गांव निवासी छेदी ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अमदहां गांव में राम अनुग्रह से लगभग 12 साल पहले जमीन की रजिस्ट्री कराई थी और उस जमीन को फिर किसी और व्यक्ति को राम अनुग्रह ने बेच दिया। इस दौरान कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर सिर्फ का निपटारा हो पाया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। लालगंज में एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर सिर्फ 11 का निपटारा हो पाया। इस दौरान अतिक्रमण, राशन कार्ड और पैमाइश से संबंधित ज्यादा शिकायतें आईं। इस दौरान एसडीएम गुलाब चंद्र, सीओ अमर बहादुर, तहसीलदार आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed