फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur News: Dilapidated community building is a danger to school children.

Mirzapur News:जर्जर हो चुका सामुदायिक भवन स्कूली बच्चों के लिए खतरा

Tue, 21 May 2024 05:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur News: Dilapidated community building is a danger to school children.
सिटी ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मंसारी परिसर में प्रवेश द्वार पर जर्जर सामुदायिक भवन स्कूली बच्चों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। इस कारण विद्यालय के अध्यापक और बच्चों के अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय परिसर में मनरेगा योजनांतर्गत सामुदायिक भवन का शिलान्यास वर्ष 1987 में आयुक्त ग्रामीण आवास परिषद मंगला प्रसाद मिश्र ने किया था। लगभग दो वर्ष में तैयार उक्त सामुदायिक भवन का उद्घाटन पूर्व सिंचाई मंत्री पं. लोकपति त्रिपाठी ने वर्ष 1989 में किया था। निर्माण के बाद देखभाल व रखरखाव न होने से 36 वर्षों में ही भवन खंडहर में तब्दील हो गया। भवन की छत सहित दीवारें जगह-जगह फट गई हैं। भवन कभी भी गिर सकता है। जर्जर भवन में अक्सर स्कूली बच्चे टहलते देखे जाते हैं। प्रधानाचार्या ओम कुमारी ने कहा जर्जर भवन को गिराने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र दिया गया लेकिन आज तक भवन नहीं गिराया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा जर्जर सामुदायिक भवन गिरवाने के लिए संबंधित विभाग सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जैसे ही निर्देश प्राप्त होगा भवन नीलाम कराते हुए गिरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed