फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur news: Death of a bike rider while returning home from Varanasi

Mirzapur news: वाराणसी से घर लौटते समय बाइक सवार युवक की मौत, इकलौते संतान के जाने से परिजनों में कोहराम

Thu, 22 Jun 2023 08:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Jun 2023 08:28 AM IST
सार

चुनार कोतवाली के अंतर्गत सराय टेकौर निवासी (30 वर्षीय) हिमांशु उर्फ बंटी पुत्र बसंत लाल श्रीवास्तव बाइक से वाराणसी से घर आते समय चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास सड़क पर बाइक खड़ी कर पानी का तलाश कर रहा था। पानी नहीं मिलने पर सर नीचे कर वहीं सड़क पर बैठ गया। जहां उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Mirzapur news: Death of a bike rider while returning home from Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी से घर लौटते समय चुनार के रुदौली के पास बाइक सवार युवक की तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चुनार कोतवाली के अंतर्गत सराय टेकौर निवासी (30 वर्षीय) हिमांशु उर्फ बंटी पुत्र बसंत लाल श्रीवास्तव बाइक से वाराणसी से घर आते समय चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास सड़क पर बाइक खड़ी कर पानी का तलाश कर रहा था। पानी नहीं मिलने पर सर नीचे कर वहीं सड़क पर बैठ गया। जहां उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Weather News: प्री मानसून ने दी दस्तक, बारिश की फुहार और बादल से तपती गर्मी से मिली राहत, IMD ने दी ये जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बसन्त लाल ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु तीन दिन से  वाराणसी गया था। बुधवार की दोपहर दो बजे पत्नी को फोन कर बताया की घर आ रहा है। चार बजे के करीब  रुदौली गांव के पास पहुंच कर बाइक खड़ा कर सड़क के पटरी पर बैठ गया। स्थानीय लोगों ने बताया की वह  पानी खोज रहा था पानी नहीं मिलने पर वही बैठ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया।
किसी ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी अदलपुरा जितेंद्र सरोज को दिया मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने युवक को तत्काल पीएचसी चुनार ले गए। जहां   चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पीएचसी पर पहुंच गए ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने मां बाप का इकलौता संतान था। मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है।इकलौते पुत्र की मौत से माता पिता का रो रो कर हाल बेहाल है। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed