फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Maa Vindhyavasini temple board will open for common devotees from today 

मिर्जापुरः आम श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएगा मां विंध्यवासिनी मंदिर का पट

Wed, 21 Apr 2021 10:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Apr 2021 10:50 PM IST
सार

श्री विंध्य पंडा समाज की बैठक में लिया गया निर्णय,  प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से नहीं आया कोई बयान
 

विज्ञापन
Mirzapur: Maa Vindhyavasini temple board will open for common devotees from today 
vindhyavasini mandir mirzapur - फोटो : vindhyavasini mandir mirzapur

विस्तार

कोरोना संक्रमण को देखते हुए नवरात्र की नवमी तक बंद मां विंध्यवासिनी मंदिर के पट बृहस्पतिवार से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल लिए जाएंगे। यह निर्णय नवमी तिथि को देर रात श्रीविंध्य पंडा समाज की बैठक में लिया गया। हालांकि अभी तक प्रशासन ने इस पर कुछ नहीं बोला है।

विज्ञापन


मिर्जापुर में कोरोना का संक्रमण के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि को श्रीविंध्य पंडा समाज की बैठक में निर्णय लिया गया था कि नवमी तक आम श्रद्धालुओं के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिससे कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। अब नवमी बीत जाने के बाद फिर से मंदिर खोले जोन को लेकर बुधवार की रात बैठक के बाद श्रीविंध्य पंडा समाज ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते हुए बृहस्पतिवार से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया है। सुबह 6.00 बजे से मंदिर के पट आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि गर्भगृह में प्रवेश और चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को लाइन में लगना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed