मिर्जापुर लाइनमैन हत्याकांड: एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, गांव के युवक ने मंदिर के पास बुलाकर मारी थी गोली
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर एक नामजद इंद्रजीत व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के बकियाबाद गांव में सोमवार की रात लाइनमैन की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को युवक का शव कब्जे में लेने के लिए सारी रात मशक्कत करनी पड़ी। आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार को अन्य सरकारी सहायता दिलाने के आश्वासन पर मंगलवार की सुबह में सवा चार बजे परिजन व ग्रामीण पुलिस को शव देने के लिए तैयार हुए।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर एक नामजद इंद्रजीत व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
बकियाबाद गांव निवासी अनिल सिंह(35) पुत्र रमाशंकर सिंह पिरल्लीपुर पावर हाउस में संविदाकर्मी है। सोमवार की रात को बकिया बाद गांव के भगैती देवी मंदिर के पास के इलाके में बिजली नहीं आ रही थी। सूचना पर संविदाकर्मी अनिल सिंह मंदिर के पास पहुंचा और बिजली की समस्या को दुरुस्त किया।
बिजली व्यवस्था सही करने के बाद वह घर जाने वाला था, तभी उसके मोबाइल पर फोन आया। गांव के युवक ने उसे मंदिर के पास बुलाया। वह मंदिर के पास पहुंचा तभी गांव के युवक ने पहले हवा में फायरिंग की, उसके बाद उसके सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। आरोपियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर परिजन शव लेकर धरने पर बैठे रहे। मंगलवार की भोर आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।