फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Lakhs stolen in jewelery shop, operators are unable to give clear information about stolen goods, police are suspecting

मिर्जापुरः आभूषण की दुकान में लाखों की चोरी, संचालक चोरी गए सामान की नहीं दे पा रहे स्पष्ट जानकारी, पुलिस मान रही संदिग्ध

Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Lakhs stolen in jewelery shop, operators are unable to give clear information about stolen goods, police are suspecting
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा स्थित विजय सराफ की दुकान में रविवार की रात आभूषण की चोरी हो गई। चोरी गए आभूषण के बारे में प्रतिष्ठान संचालक स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है। चोरी लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

धुंधी कटरा में विजय कुमार की विजय सराफा नाम से दुकान है। सराफा व्यवसायी दुकान के सामने वाले मकान में रहता है। सोमवार की सुबह सराफा व्यवसायी दुकान में पहुंचा तो देखा लॉकर खुला था और गहने चोरी हुए थे। सूचना पर शहर कोतवाल रवींद्र कुमार यादव व सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंच कर छानबीन किए। सराफा व्यवसायी ने बताया कि कितने की चोरी हुई, इस बारे में जानकारी उसके पुत्र ही दे पाएंगे। उसे जानकारी नहीं है। उसके पुत्र बिहार गए हैं लौटकर आएंगे तब बताएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। दुकान के पीछे के हिस्से की कुंडी टूटी है। आगे सब कुछ सही है। लाकर तोड़कर नहीं बल्कि खोल कर चोरी हुआ, इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। 28 जून के बाद से दुकान में लगे सारे कैमरे भी बंद है। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि लॉकर खुला हुआ है। दुकान में 200 से अधिक चाबी हैं। उसमें से लॉकर की चाबी खोजना मुश्किल काम है। चोरी संदिग्ध लग रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। गश्त के दौरान कई बार कैमरा चालू रखने के लिए कहा गया था लेकिन उसके कैमरे की रिकार्डिगिं भी पिछले कई दिनों से बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed