फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Indecency with female visitor in Vindhyachal temple, video viral, constable suspended

Mirzapur: विंध्याचल मंदिर में महिला दर्शनार्थी के साथ अभद्रता, वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित

Tue, 25 Apr 2023 05:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Apr 2023 05:18 PM IST
सार

बंगाली चौराहा पर विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय गश्त पर निकले थे। मां विंध्यवासिनी माता दरबार में दर्शन पूजन कर वापस आ रही महिला श्रद्धालु का परिवार थानाध्यक्ष को देखकर रुक गया।   रो-रो कर महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि दर्शन करने के लिए पूरा परिवार कतार में खड़ा था। जैसे ही दर्शन करने के लिए मां के सामने पहुंचे तो निकास द्वार पर खड़े सिपाही ने महिला के बाल पकड़कर खींच लिया।

विज्ञापन
Mirzapur: Indecency with female visitor in Vindhyachal temple, video viral, constable suspended
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर के निकास द्वार पर सोमवार की रात को महिला श्रद्धालु द्वारा पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया गया। महिला श्रद्धालु का थानाध्यक्ष से बीच सड़क में शिकायत का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


क्षेत्र के बंगाली चौराहा पर विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय गश्त पर निकले थे। मां विंध्यवासिनी माता दरबार में दर्शन पूजन कर वापस आ रही महिला श्रद्धालु का परिवार थानाध्यक्ष को देखकर रुक गया।   रो-रो कर महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि दर्शन करने के लिए पूरा परिवार कतार में खड़ा था। जैसे ही दर्शन करने के लिए मां के सामने पहुंचे तो निकास द्वार पर खड़े सिपाही ने महिला के बाल पकड़कर खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण दर्शन नहीं हो सका। महिला ने कहा कि आप लोग व्यवस्था को संभालिए। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आतुर रहते हैं। निकास द्वार पर पुलिसकर्मी बाल खींच कर हम लोगों को बाहर कर दिये। क्या उनके घर में बहन बेटियां नहीं है। जो महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे है। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने महिला को पुनः दर्शन कराने के लिए निवेदन किया, लेकिन महिला ने दर्शन करने को मना कर दिया।
यह भी पढ़ें- होटल की खिड़की से गिरकर शख्स की मौत: काम के सिलसिले में आए थे वाराणसी, कमरे में चल रही थी पार्टी और तभी...
थानाध्यक्ष ने महिला श्रद्धालु की पूरे परिवार को मौखिक आश्वासन दिया  कि इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। मामले का वीडियो वायरल हो गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी (सिपाही जितेंद्र पाल) को निलंबित कर दिया। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को मंदिर बन्द होने के समय अत्यधिक भीड़-भाड़ होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा दर्शनार्थियों को बाहर निकाला जा रहा था। कुछ दर्शनार्थी द्वारा एक पुलिस कर्मी के व्यवहार पर आपत्ति व्यक्त की गयी । प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिसकर्मी को जांच तक निलंबित कर दिया गया है।  पुलिस अधीक्षक  द्वारा निर्देशित किया गया है कि अत्यधिक भीड़-भाड़ होने पर पुलिसकर्मी संयम बरतें। दर्शनार्थियों से विनम्र व्यवहार रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed