{"_id":"60d9cf018ebc3ebd0d2ef428","slug":"mirzapur-fire-caused-by-gas-leak-loss-of-thousands-mirzapur-news-vns597366281","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरःफुल्की बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरःफुल्की बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार में फुल्की बनाते समय सोमवार की सुबह नौ बजे गैस रिसाव से आग लग गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से नकदी समेत हजारों का सामान नष्ट हो गया।
थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार निवासी सूर्यलाल, आशीष कुमार व महेंद्र कुमार अपने कच्चे मकान में गैस पर सोमवार की सुबह नौ बजे फुल्की छान रहे थे। सिलिंडर से गैस रिसाव होते ही आग लग गई। आग लगते ही दोनों ने घर से बाहर आकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने अग्निशमन दल व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाना शरू किया।
अग्निशमन दल व पुलिस भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों ने बताया कि आग से 25 हजार नकद, चावल, गेहूं, दाल, आटा, घी, तेल, चारपाई, बिस्तर, बर्तन आदि जल कर नष्ट हो गया। कुल 65 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।