{"_id":"60d9d11b8ebc3e9eaf2de6f3","slug":"mirzapur-expressed-displeasure-over-the-halt-of-work-of-ambedkar-park-the-municipality-inspected-in-angarh-and-shukla-ward-mirzapur-news-vns5973696156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः अंबेडकर पार्क का कार्य रुकने पर जताई नाराजगी, पालिकाध्यक्ष ने अनगढ़ एवं शुक्लहा वार्ड में किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः अंबेडकर पार्क का कार्य रुकने पर जताई नाराजगी, पालिकाध्यक्ष ने अनगढ़ एवं शुक्लहा वार्ड में किया निरीक्षण
विज्ञापन
मिर्जापुर। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सोमवार की दोपहर नगर के अनगढ़ और शुक्लहा वार्ड पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुनी। निरीक्षण के दौरान अंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य बंद पाया गया। पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द पार्क का निर्माण कार्य चालू करने के लिये अवर अभियंता को निर्देशित किया।
वार्ड के ही गौरीशंकर अखाड़ा एवं हरिजन बस्ती में पेयजल की पाइप न होने शिकायत स्थानीय जनता द्वारा की गई। पालिकाध्यक्ष ने जलकल अभियंता को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द पानी का पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा वार्ड में कई जगहों पर चैंबर के टूटे होने की शिकायत की गई। नपाध्यक्ष ने कहा 15 दिनों के अंदर वार्ड के जितने भी क्षतिग्रस्त चैंबर हैं, उनको बदल दिया जाएगा। इसके बाद पालिकाध्यक्ष नगर के ही शुक्लहा वार्ड पहुंचे, जहां विष्णुपुरम कॉलोनी में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन के कारण दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया था।
वार्ड के नागरिकों की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण कर अवर अभियंता को क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने का आदेश दिया। जिससे आवागमन प्रभावित न हो। इस मौके पर आशुकांत चुनाहे, भरत गुप्ता, उमेश गुप्ता, विद्या तिवारी, अरविंद गुप्ता, सभासद गोवर्धन यादव, हिमांशु अग्रहरि, आशीष गुप्ता, प्रदीप सोनकर, विनोद पांडेय, राकेश यादव, रमाकांत दुबे, सतीश पांडेय, रिंटू सिंह, जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा, रविकर सिंह आदि उपस्थित रहे।