फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur DM angry seeing men near womens ghat in vindhaychal said I will send to jail

Vindhyachal: महिलाओं के लिए बने घाट के पास पुरुषों को देख DM नाराज, बोलीं- दोबारा दिखे तो भेज दूंगी जेल

Thu, 23 Mar 2023 04:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही मां विंध्यवासिनी का धाम भक्तों से गुलजार है। बुधवार को मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकलीं। इस दौरान महिलाओं के लिए बने घाट पर पुरुषों को देख नाराज हो गईं।

विज्ञापन
Mirzapur DM angry seeing men near womens ghat in vindhaychal said I will send to jail
गंगा घाटों का निरीक्षण करती मिर्जापुर डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही मां विंध्यवासिनी का धाम भक्तों से गुलजार है। बुधवार को मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल व अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान दीवान घाट के पास महिलाओं के लिए बनाये गए सेफ्टी घाट के किनारे चौकी लगाए पुरुष बैठे थे।

विज्ञापन


डीएम का ध्यान चौकी पर बैठे लोगों पर पड़ी तो वो नाराज हो गईं। चौकी के पास जाकर कहा कि महिलाओं को स्नान करने के लिए सेफ्टी घाट बनाए गए हैं। यहां पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। अगर दोबारा इस घाट पर दिखे तो सीधे जेल में डाल दूंगी। इसके बाद चौकी पर बैठे लोग वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के मद्देनजर विंध्य क्षेत्र के छह से अधिक गंगा घाटों पर आम श्रद्धालुओं के लिए स्नान करने के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किए गए हैं। वहीं महिलाओं के स्नान करने के लिए दीवान घाट पर सेफ्टी घाट बनाए गए हैं। इस घाट पर पुरुषों का प्रवेश वर्जित है।
ये भी पढ़ें:  नवरात्र के पहले दिन विंध्य धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, माता के जयकारे से गुलजार रहा त्रिकोण पथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed