फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur division won by 39-24 in state level Kabaddi

Mirzapur News: प्रदेशीय कबड्डी में मिर्जापुर मंडल 39-24 से विजेता

Tue, 05 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur division won by 39-24 in state level Kabaddi
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को प्रदेशीय महिला जिमनास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। यह 6 अगस्त तक चलेगी। कबड्डी में आगरा, मिर्जापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, आजमगढ़, प्रयागराज मंडल ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

कबड्डी में 18 मंडल, एक छात्रावास सहित 19 टीमें और जिमनास्टिक में 11 मंडलों की 55 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, क्रीड़ाधिकारी सविता श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

कबड्डी में पहला मैच मिर्जापुर मंडल और चित्रकूटधाम मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें मिर्जापुर मंडल 39-24 से विजेता रहा। दूसरा मैच अलीगढ़ मंडल और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। जिसमें अलीगढ़ मंडल 31-13 से विजेता रहा। तीसरा मैच मुरादाबाद मंडल और देवीपाटन मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें मुरादाबाद मंडल 40-28 से विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच आजमगढ़ मंडल और कानपुर मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें आजमगढ़ 23-15 से विजेता रहा। पांचवां मैच आगरा मंडल और बस्ती मंडल के बीच हुआ। जिसमें आगरा मंडल 34-14 से विजेता रहा। छठा मैच प्रयागराज मंडल एवं लखनऊ मंडल के बीच हुआ। जिसमें प्रयागराज 26-24 से विजेता रहा।

खेल के दौरान क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ राममिलन, मास्टर हाॅकी के अध्यक्ष राजीव सोई, अनुज कपूर, जावेद, सुमन, विजयलक्ष्मी आदि की मौजूदगी रही। निर्णायक सुनील श्रीवास्तव, विक्रम, अश्वनी, विनोद, पवन, महावीर, संतोष व सुनीता रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed