फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur division reached the quarter finals after defeating Bareilly

Mirzapur News: बरेली को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा मिर्जापुर मंडल

Fri, 17 Oct 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur division reached the quarter finals after defeating Bareilly
अदलहाट। गोरखपुर के सहारा स्टेडियम में 14 से 18 अक्तूबर के बीच चल रहे 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर-19 नॉकआउट मैच में अवनीश बिंद (भदोही) के धारदार गेंदबाजी से बरेली मंडल को चार विकेट से हराकर मिर्जापुर मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लिया है।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल का मैच बरेली मंडल के साथ खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर मंडल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 88 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

इसमें बल्लेबाजी के क्रम में सोनभद्र के पवन ने 13 बाल 29 रन, भदोही के हिमांशु सिंह ने 15 बाल पर 18 रन, शौर्य ने 10 रन व अनुज ने अपनी टीम के लिए 14 रनों की पारी खेली। रनों का पीछा करने उतरी विपक्षी बरेली मंडल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर गेंदबाज अवधेश आनंद दुबे ने ओपनर को आउट कर पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद मिर्जापुर मंडल के गेंदबाजों ने बरेली मंडल की टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया। पूरी टीम 11.2 ओवर में 60 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
टीम की जीत में गेंदबाज अवनीश कुमार बिंद ने तीन ओवर में 10 रन देकर चार विकेट व एक रन आउट, अवधेश कुमार ने दो ओवर दो विकेट, अवधेश आनंद दुबे दो ओवर एक विकेट, अंकित दो ओवर में तीन विकेट, शानदार क्षेत्ररक्षण में अनुज ने तीन कैच लपके तथा एक रन आउट किया। इसके पहले मिर्जापुर मंडल की टीम ने देवीपाटन मंडल को चार विकेट से हराया था। इस दौरान टीम कोच संतोष कुमार गौतम, मैनेजर गौरव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed