फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur division is second in the state in liquor sales

शराब बिक्री में मिर्जापुर मंडल प्रदेश में दूसरे नंबर पर

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur division is second in the state in liquor sales
जुलाई माह तक प्रदेश में शराब बिक्री के मामले में मिर्जापुर मंडल दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और तीसरे नंबर पर गोरखपुर मंडल है। मिर्जापुर मंडल ने लक्ष्य की तुलना में 98.28 प्रतिशत शराब बिक्री की है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले को वित्तीय वर्ष 2022-23 में चार अरब 28 करोड़ 43 लाख रुपये मूल्य की शराब की बिक्री का लक्ष्य दिया गया है। सोनभद्र को दो अरब 89 करोड़ 90 लाख रुपये और भदोही को 2 अरब 24 करोड़ 21 लाख का लक्ष्य दिया गया है। मंडल का का लक्ष्य 9 अरब 42 करोड़ 54 लाख रुपये है। बीते जुलाई माह में मिर्जापुर ने 31 करोड़ 79 लाख लक्ष्य की तुलना में 28 करोड़ 88 लाख रुपये, सोनभद्र ने 21 करोड़ 83 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में 19 करोड़ 52 लाख रुपये और भदोही ने 15 करोड़ 81 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में 13 करोड़ 76 लाख रुपये मूल्य की शराब की बिक्री की है। अप्रैल से लेकर जुलाई माह तक मिर्जापुर जिले ने एक अरब 29 करोड़ 98 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में एक अरब 23 करोड़ 21 लाख रुपये, सोनभद्र ने 85 करोड़ 90 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में 91 करोड़ छह लाख रुपये और भदोही ने 68 करोड़ 60 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में 65 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य की शराब की बिक्री की है। जुलाई माह तक मंडल के लक्ष्य दो अरब 84 करोड़ 48 लाख रुपये की तुलना में दो अरब 79 करोड़ 57 लाख रुपये की बिक्री हुई। जो लक्ष्य का 98.28 प्रतिशत है। आबकारी आयुक्त श्याम प्रकाश ने बताया कि जुलाई माह तक दिए गए लक्ष्य में मिर्जापुर मंडल प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर लखनऊ मंडल है और तीसरे पर गोरखपुर है। जिले में शराब के शौकीन बढ़ते जा रहे है। इसी हिसाब से जिले में आबकारी विभाग का लक्ष्य बढ़ता चला जा रहा है। वर्ष 2019-20 में दो अरब 79 करोड़ 86 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में दो अरब 41 करोड़ 56 लाख रुपये अर्थात करीब 86 प्रतिशत राजस्व वसूली हुई थी। वर्ष 2020-21 में तीन अरब चार करोड़ 86 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में दो अरब 60 करोड़ 13 लाख रुपये अर्थात लगभग 85 प्रतिशत राजस्व की वसूली हुई थी। वर्ष 2021-22 में तीन अरब 64 करोड़ 69 लाख रुपये लक्ष्य की तुलना में तीन अरब 35 करोड़ 75 लाख रुपये की शराब बिकी थी।
विज्ञापन

उधर, जिले में देेसी शराब और बीयर की खपत ज्यादा है। जुलाई माह में देेेशी शराब की निकासी में मिर्जापुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। बीयर की खपत भी अधिक है। वर्ष 2019-20 में 3695762 केन बीयर की बिक्री हुई। वर्ष 2020-21 में कोविड के चलते बिक्री घटी थी। इस वित्तीय वर्ष में 2690078 केन की बिक्री हुई। वर्ष 2021-222 में 4648921 केन बीयर की बिक्री हुई। वर्ष 2022-23 में बीयर की खपत अधिक है, जो कि दो माह पहले दुकानदारों को मिलना मुश्किल था। आबकारी आयुक्त श्याम प्रकाश का कहना है कि जुलाई माह तक जो लक्ष्य निर्धारित था, उसे पूरा करने में मिर्जापुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed