फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur District Panchayat President Raju Kanaujia bitten by snake for fifth time snake died

मौत को पांच बार दिया मात: इस जिला पंचायत अध्यक्ष को सांप ने पांचवी बार डसा, सेहत में सुधार; मर गया सांप

Fri, 20 Jun 2025 02:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष को पांच बार सांप काट चुका है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि उनमें से तीन सांप मर चुके हैं

विज्ञापन
Mirzapur District Panchayat President Raju Kanaujia bitten by snake for fifth time snake died
जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया को वाराणसी स्थित उनके आवास पर सांप ने डस लिया। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। वहीं डसने वाला सांप मर गया।

विज्ञापन


इससे पहले भी चार बार जिला पंचायत अध्यक्ष को सांप डस चुका है। हर बार वह इससे बचकर बाहर निकल आए हैं। पिछले वर्ष भी उनको सर्प ने डसा था। डसने वाले पांच सांप में दो की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया को बृहस्पतिवार की शाम को वाराणसी घर से बाहर निकलते समय नागिन ने डस लिया। उनको आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष जिला पंचायत आवास पर भी नागिन ने उनको डसा था। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने बताया कि उनको पांचवी बार सांप ने डसा है। जनता के आशीर्वाद से अब वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed