फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur district jail escaped convict in Sonebhadra

मिर्जापुर जिला जेल से सोनभद्र का बंदी फरार

Tue, 28 Apr 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 28 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur district jail escaped convict in Sonebhadra
मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक दिन पहले ही जिला जेल में आया सोनभद्र का एक बंदी रविवार को फरार हो गया।
विज्ञापन


इससे जेल कर्मियाें के हाथपांव फूल गए। जेल प्रशासन ने सोमवार की सुबह तक उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिलने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी।

खबर लगते ही डीआईजी शिवसागर सिंह एसपी सिटी के साथ दोपहर बाद जेल पहुंचे और जेलर से पूछताछ की। डीआईजी जेल संतोष कुमार श्रीवास्तव ने भी घटना की जानकारी ली।


जेलर संतोष कुमार ने कहा कि बंदी राजू सोनी रविवार को जेल की पिछली दीवाराें की मरम्मत के लिए लगी बांस बल्ली के सहारे भाग निकला है। उसे गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रविवार की शाम भोजन के बाद बंदी रक्षक बंदियाें की गिनती कर उन्हें बैरक में भेजने लगे तो एक बंदी कम मिला।

इस पर बंदी रक्षकाें ने सारे बंदियों को बाहर निकाल कर दुबारा गिनती की तो फिर एक बंदी कम मिला।

इसकी खबर लगते ही जेल में हड़कंप मच गया। बंदीरक्षकाें की सूचना पर जेलर संतोष कुमार ने रजिस्टर से एक-एक बंदी का मिलान कराया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed