फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Crime Ballia resident youth shot on head, found injured in forest bhu trauma centre referred

Mirzapur Crime: बलिया निवासी युवक को सिर पर मारी गोली, जंगल में घायलावस्था में मिला, ऐसे बताई अपनी पहचान

Thu, 03 Nov 2022 12:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, मिर्जापुर/बलिया
न्यूज डेस्क, मिर्जापुर/बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 03 Nov 2022 12:22 PM IST
सार

गुरुवार की सुबह राजगढ़ पुलिस गश्त कर रही थी कि तभी जंगल की तरफ सड़क किनारे एक  युवक घायलावस्था में मिला। पुलिस घायल अवस्था में मिले युवक को उपचार के लिए पीएचसी ले गई। जहां से उसे मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी थी। उसके सिर में लगी गोली बाहर नहीं निकली थी।
 

विज्ञापन
Mirzapur Crime Ballia resident youth shot on head, found injured in forest bhu trauma centre referred
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में गुरुवार की सुबह में एक युवक को गोली मारी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलावस्था में पड़े युवक को पीएचसी ले गई। वहां से मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मण्डलीय अस्पताल से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक बलिया जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह राजगढ़ पुलिस गश्त कर रही थी कि तभी जंगल की तरफ सड़क किनारे एक  युवक घायलावस्था में मिला। पुलिस घायल अवस्था में मिले युवक को उपचार के लिए पीएचसी ले गई। जहां से उसे मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।  युवक ने कागज में अपना नाम पता लिखकर बताया। युवक सूरज कुमार (34) पुत्र विजय शंकर निवासी सिकहरा थाना नगरा बलिया जिला बताया। मंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी थी। उसके सिर में लगी गोली बाहर नहीं निकली थी।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राजगढ़ ने बताया कि युवक जंगल के पास सड़क किनारे सुनसान इलाके में घायल अवस्था में पड़ा था। मामले की छानबीन की जा रही है कि युवक यहां कैसे आया। ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि वह सक्तेशगढ़ की ओर से टहलते हुए आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed