फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Corona Update: 46 more infected in the district, figure crossed one thousand

Mirzapur Corona Update: जिले में 46 और मिले संक्रमित, एक हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

Fri, 07 Aug 2020 08:55 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 07 Aug 2020 08:55 PM IST
सार

  • कुल संक्रमित 1024, एक्टिव केस 437, डिस्चार्ज हुए 571, अब तक 16 की मौत

विज्ञापन
Mirzapur Corona Update: 46 more infected in the district, figure crossed one thousand
corona

विस्तार

मिर्जापुर जिले में लगातार 40 दिनों से मिल रहे कोरोना संक्रमितों के ग्राफ में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को 46 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1024 हो गई है। शुक्रवार को सबसे अधिक 122 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 571 हो गई है। एक्टिव केस 437 है। 244 लोग होम हाईसोलेशन में है। जिले में अब तक 16 की मौत हुई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 274 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 46 पॉजिटिव पाए गए हैं। चार की रिपोर्ट दूसरे जिले से आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में पांडेयपुर से एक पुरुष, विजयपुर से एक पुरुष, सिटी कोतवाली से दो महिला, तिवरानी टोला से एक पुरुष, अभियोजन कार्यालय से एक महिला, मदारपुर अहरौरा से एक पुरुष, गोला बाजार चुनार से तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

विज्ञापन

वहीं लल्ला घाट से एक पुरुष, चेकसारी चील्ह से एक  महिला, बेलखरिया राजापुर से एक महिला, रीवां मध्य प्रदेश से एक पुरुष, हैदरगढ़ बाराबंकी से एक पुरुष, लोहिया तालाब से एक पुरुष, लालगंज से एक पुरुष, पुरनपट्टी सीखड़ से एक पुरुष, भरपुर लाइन चुनार से एक महिला, नटवीर चौराहा नटवा से एक पुरुष, जलालपुर से एक महिला, केशवपट्टी पड़री से एक पुरुष, छटहां पड़री से एक महिला संक्रमित मिली है।

बिहसड़ा विजयपुर से एक पुरुष, गंगापुर चुनार से  एक पुरुष, रतनगंज से एक  पुरुष, पटेल नगर अनगढ़ रोड से एक पुरुष, भैंसहिया टोला से एक पुरुष, कजरहवा पोखरा से एक महिला, वासलीगंज से एक पुरुष व एक महिला, सबरी चुंगी से एक महिला, अस्थाई जेल चुनार से दो पुरुष बंदी संक्रमित हैं। 122 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। इसज्ञ्में जेल आईसोलेशन से एक महिला समेत 84 लोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed