फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: After the trial against the family members of Kamalapati, the Congress came out in protest, said - if the case is not withdrawn, they will also protest, will also go to jail

मिर्जापुरः कमलापति के परिवारीजनों पर मुकदमे के बाद विरोध में उतरी कांग्रेस, कहा- केस वापस नहीं लिया तो प्रदर्शन भी करेंगे, जेल भी जाएंगे

Mon, 05 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: After the trial against the family members of Kamalapati, the Congress came out in protest, said - if the case is not withdrawn, they will also protest, will also go to jail
मिर्जापुर। समिति बनाकर मडि़हान में हजारों एकड़ जमीन की हेराफेरी के आरोप में 42 लोगों पर दर्ज मुकदमे के मामले में पंडित कमलापति त्रिपाठी के परिवारीजनों का नाम आने के बाद कांग्रेसी सरकार के विरोध में उतर आए हैं। भाजपा पर पंडितजी के परिवार को बदनाम करने के लिए साजिश करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी। सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र व पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि इस मामले में अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो जेल भी जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि 70 साल पुरानी सोसाइटी से जुड़े लोगों पर 14-15 जून की रात दो बजे एफआईआर दर्ज की गई। सरकार के लिए यह गंभीर मुद्दा है पर जनता के लिए हास्यास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने इस तरह का कदम उठाया है। कई राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसे लोगों की फाइल सरकार ने बनवा ली है, जो उनके साथ या पार्टी में शामिल नहीं हो रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि ईडी, इनकम टैक्स जैसी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। पं. कमलापति त्रिपाठी का परिवार सम्मानित परिवार है। ऐसे परिवार के लोगों पर हेराफेरी का मुकदमा निंदनीय है। मायावती बीजेपी की सलाहकार हैं। समाजवादी पार्टी के लोग लखनऊ स्थित घर से और लखनऊ से घर जाते हैं। वे कुछ बोलते नहीं है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही लगातार संघर्ष कर रही हैं। अंत में कहा कि पंडित जी के लिए जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे। धरना प्रदर्शन करेंगे। मिर्जापुर के साथ ही बनारस, चंदौली सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में इसका असर दिखेगा।
विज्ञापन

2014 में पीएम मोदी के प्रस्तावक पर भी केस करना निंदनीय: अजय राय
मिर्जापुर। गोपलपुर सोसाइटी मामले में वाराणसी की पिंडरा सीट से विधायक रहे अजय राय ने कहा कि केवल राजनीतिक प्रताड़ना के कारण यह मुकदमा दर्ज किया गया। छह महीने में चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि पंडित जी का परिवार परंपरागत कांग्रेसी परिवार है। स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाला परिवार है। उनको बदनाम नहीं कर पाएंगे, उनके साथ मजबूत टीम खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि 42 लोगों में जस्टिस गिरधर मालवीय जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रस्तावक थे उन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हथिया राम मठ का भी नाम है, जिससे जुड़े लोग देश भर में है। उन्होंने आगे कहा कि परिवार को बदनाम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से योगी जी की यह चाल है। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए दबाव बनाया गया। ऐसा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज किया गया। कहा कि मामला नौ हजार बीघे का बताया जा रहा है और मुकदमा महज 132 एकड़ को लेकर हुआ है, वह भी दो बजे रात को। पूर्व विधायक ने जिपं चुनाव पर भी सवाल खड़े किए। आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के लोग एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष राजन पाठक, कमलेश दुबे, राजधर दुबे, दीपचंद्र जैन, अर्चना चौबे, छोटे खान इत्यादि लोग मौजूद रहे।

जस्टिस गिरधर मालवीय व हथिया राम मठ का भी नाम
मडि़हान में गोपलपुर संयुक्त सहकारी कृषि समिति बनाकर नौ हजार एकड़ से ज्यादा जमीन की हेराफेरी के आरोप में पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी सहित 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरधर मालवीय व हथिया राम मठ का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed