{"_id":"619f40f35110094dc6060af2","slug":"mirzapur-accident-uncle-nephew-returning-from-tilak-ceremony-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे मामा-भांजे सड़क हादसे का शिकार हुए, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे मामा-भांजे सड़क हादसे का शिकार हुए, दोनों की मौत
Thu, 25 Nov 2021 01:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बोदा गांव के पास बुधवार की देर शाम सात बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को जानकारी दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी श्याम मुरारी(28) पुत्र बंधु अपने भांजे अश्वनी(14) पुत्र स्व. छोटेलाल के साथ किसी तिलक समारोह में गया था। मामा भांजे को लेकर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बाइक लालगंज थाना क्षेत्र के बोद गांव के पास पहुंची थी कि किसी वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सड़क से हटवाकर उनकी पहचान कराई।
विज्ञापन
शिनाख्त होने पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।