{"_id":"64326acba4986ddcc6079435","slug":"mirzapur-accident-painful-death-of-bike-rider-due-to-bolero-collision-mirzapur-prayagraj-road-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर हुआ हादसा
Sun, 09 Apr 2023 01:06 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:06 PM IST
सार
विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गोडसर सरपत्ती गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य पुत्र दिनेशचंद्र मौर्या शनिवार की शाम अपने बाइक से घर जा रहे थे। वह मिर्ज़ापुर-प्रयागराज मार्ग पर मिर्ज़ापुर से जिगना की ओर जा रहे थे। तभी एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मिर्ज़ापुर-प्रयागराज मार्ग पर विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के कटरा सर्रोई गांव के पास शनिवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गोडसर सरपत्ती गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य (30)पुत्र दिनेशचंद्र मौर्या शनिवार की शाम अपने बाइक से घर जा रहे थे।
वह मिर्ज़ापुर-प्रयागराज मार्ग पर मिर्ज़ापुर से जिगना की ओर जा रहे थे। बोलेरो टक्कर मारकर भाग गई। गम्भीर रूप से घायल जय प्रकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया। जहां से डा. पुनीत ने हालत गम्भीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है। मंडलीय अस्पताल में भी उपचार के बाद उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।