{"_id":"6465b6c6d716ce866809d594","slug":"mirzapur-accident-boy-died-after-falling-from-the-roof-under-suspicious-circumstances-there-was-chaos-in-the-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Accident: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur Accident: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 18 May 2023 10:55 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 18 May 2023 10:55 AM IST
सार
थाना क्षेत्र के महेवा दुनिया पांडे निवासी साहू प्रसाद का परिवार गांव के ही एक मिल मालिक के यहां काम करता है। साहू का सबसे छोटा पुत्र अरुण कुमार (13)भी बुधवार की शाम को मिल मालिक के घर पर काम करने गया था
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में पड़री थाना क्षेत्र के महेवा गांव में बुधवार की देर शाम को एक मिल मालिक के छत से सन्दिग्ध परिस्थितियों में गिरकर बालक की मौत हो गई। बालक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने छत से धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra: बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत, हेलमेट न होने से सिर पर आई चोट
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महेवा दुनिया पांडे निवासी साहू प्रसाद का परिवार गांव के ही एक मिल मालिक के यहां काम करता है। साहू का सबसे छोटा पुत्र अरुण कुमार (13)भी बुधवार की शाम को मिल मालिक के घर पर काम करने गया था। वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे धक्का देकर नीचे गिराया गया है। हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । परिजनों का आरोप है कि उनके परिवार द्वारा लिया गया कर्जा न चुका पाने के कारण उनका परिवार मिल मालिक के यहां काम करता है।
विज्ञापन