Mirzapur Accident: कार ने बरात से लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 21 May 2023 11:39 AM IST
सार
हलिया निवासी चौधरी विश्वकर्मा के बेटे की बारात शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला आई थी। हलिया निवासी रामनिहोर मौर्या (30) के साथ दोनों सगे भाई सौरभ कुमार शर्मा और शुभम कुमार शर्मा भी शादी में आए थे। शादी में शामिल होने के बाद देर रात लालगंज थाना के दुबार कला से वापस हलिया के लिए लौट रहे थे। लालगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित चेरुईराम पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला