फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   minor Girl gang raped in Vindhyachal mirzapur police in search of accused

Mirzapur: विंध्याचल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 19 Oct 2022 11:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 11:14 PM IST
सार

विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में मंगलवार देर रात किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार शाम को हुई। 

विज्ञापन
minor Girl gang raped in Vindhyachal mirzapur  police in search of accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद किशोरी किसी तरह से घर लौटी तो परिजनों घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक बहलाकर-फुसलाकर बाइक से मंगलवार की रात को छरहरा नाला स्थित एक मकान में ले गए। वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात दो बजे उसे लेकर घर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन


बाइक फिसलने के कारण तीनों सड़क पर गिरे और घायल हो गए। दोनों युवक किशोरी को घर छोड़ कर चले गए। किशोरी का पिता विंध्याचल क्षेत्र में ही कार्य करता है। बुधवार सुबह खाना खाकर अपने काम पर चला गया। शाम को घर लौटा किसी से जानकारी हुई कि उसकी पुत्री को चोट लगी है। उसने पुत्री से बात की। जिसके बाद उसने आपबीती बताई तो परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन उसे लेकर विंध्याचल सीएचसी ले गए। वहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रभात राय, महिला थाना प्रभारी गीता यादव के साथ अस्पताल पहुंचे। किशोरी का बयान लेने के बाद पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

सीओ सदर सलेंद्र पाठी ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले रंजीत यादव व  पन्ना निवासी तुलसी तलैया के खिलाफ साथ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही जिस मकान में दुष्कर्म किया गया उसके मकान मालिक मुंशी को भी नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed