{"_id":"5f3979c98ebc3e4ada16e83f","slug":"minister-of-state-for-energy-rewarded-meritorious-students-mirzapur-news-vns5416462197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया मेधावी छात्रों को पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया मेधावी छात्रों को पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को उनके घर जाकर पुरस्कृत किया। साथ ही मेधावियों के घर पर पौधरोपण भी किया।
इन मेधावी छात्रों में शामिल थे ग्राम- (तरंगा) कुबाखुर्द विधानसभा मड़िहान के सागर सिंह पुत्र योगेश्वर सिंह जिन्होंने दसवीं कक्षा में 85% पाकर क्षेत्र का एवं जिले का का नाम रोशन किया। इसी प्रकार ग्राम बजवा बजाहुर विकासखंड राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र मड़िहान की 2020 के यूपी बोर्ड के 10 वीं की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अनामिका सिंह, ग्राम गोबरदहा, विकासखंड, राजगढ़, विधानसभा क्षेत्र मड़िहान निवासी 84 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले दीपक कुमार, ग्राम जौगढ़ विकासखंड राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासी और 78 प्रतिशत अंक लाने वाले चंद्रकांत यादव तथा ग्राम शक्तेशगढ़ विकासखंड राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र निवासी गौरव कुमार को सम्मानित किया। गौरव ने 12वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग से 78 प्रतिशत अंक लाकर अपने पिता, क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया। ऊर्जा राज्यमंत्री ने मेधावी छात्रों के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही नीबू का पेड़ भी रोपा और लोगों को भेंट भी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, दिलीप सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह, श्री कृष्ण कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, ऋषिकेश उपस्थित रहे।