फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minimum temperature 30 degrees, feeling of heat even at night

Mirzapur News: न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, रात में भी लू का अहसास

Wed, 11 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature 30 degrees, feeling of heat even at night
मिर्जापुर। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण मंगलवार को लोग घरों में दुबके रहे। जिले में लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में रात में भी गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। वहीं, सुबह से शाम तक प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुबह सूर्य निकलने के साथ ही तपिश शुरू हो जा रही है। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को तेज धूप के साथ लू ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूर्यास्त होने के बाद रात में भी तपिश बनी रह रही है। स्टेशन रोड, शुक्लहा चौराह, भरुहना चौराहे और सिविल लाइन के साथ वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमुहानी, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, लालडिग्गी आदि क्षेत्रों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है। किसान मौसम में बदलाव को ध्यान में रखकर ही खेती करें। पशुओं को छायादार स्थान पर बांधे और दोपहर में साफ पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed