फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minimum 60 corona infected found after 37 days in Mirzapur

मिर्जापुर में 37 दिन बाद मिले सबसे कम 60 संक्रमित

Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Minimum 60 corona infected found after 37 days in Mirzapur
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण के दौर में जिले में शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। पिछले 37 दिन बाद जिले में सबसे कम संक्रमित मिले। ऐसा भी नहीं है कि जांच कम हुई। जांच औसतन दो हजार से अधिक हुई है। इस लिहाज से राहत भरी खबर है। शुक्रवार को 60 संक्रमित मिले तो 207 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 1035 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 60 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10,548 हो चुकी है। शुक्रवार को 207 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 84 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 35 मरीज हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो हजार 259 की रिपोर्ट आई है। 60 संक्रमितों में 34 पुरुष और 26 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 76 हजार 9 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 74 हजार 71 की रिपोर्ट आई है। 1938 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 84 हजार 878 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 493 हाट स्पाट है। 386 ग्रामीण और 107 शहरी क्षेत्र में है। निजी कोविड केयर अस्पताल मं 22 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................................
कोरोना मीटर
................................
संक्रमित मिले- 60
स्वस्थ्य हुए-207
आज मौत- 00
कुल संक्रमित- 10548
अब तक स्वस्थ- 9429
अब तक मौत-84
एक्टिव केस-1035
हाट स्पाट- 493
एल-टू- आईशोलेशन- 35
होम आईसोलेशन- 862
.................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed