फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mini branch operator accused of embezzlement, women create ruckus

Mirzapur News: मिनी ब्रांच संचालक पर गबन का आरोप, महिलाओं ने किया हंगामा

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mini branch operator accused of embezzlement, women create ruckus
अहरौरा। पट्टी कला क्षेत्र में स्थित एक बैंक में एफडी के नाम पर लाखों रुपये वसूल किए जाने के बाद मिनी ब्रांच संचालक द्वारा खाते में नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उठाया तो मंगलवार को शाम को महिला खाताधारकों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हंगामा किया और मिनी ब्रांच संचालक पर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला खाता धारकों ने आरोप लगाया है कि पूर्व में एक बैंक का बीसी चला रहे केंद्र द्वारा लाखों रुपये का गबन कर लिया गया है। एक बैंक की शाखा मानकर खाताधारकों ने अपना पैसा जमा किया है, जबकि बीसी द्वारा किसी अन्य बैंक का एफडीआर दिखाया जा रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित जयंत सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी मां मनोरमा देवी के खाते से 11 लाख रुपये, पत्नी नीतू सिंह के खाते से चार लाख रुपये एफडी के लिए जमा किया गया है। उनके बच्चों के नाम चार लाख रुपये जमा किया गया है। उसको भी गबन कर लिया गया है। दिनेश गौतम ने आरोप लगाया है कि उनके पिता सच्चू लाल के खाते में सात लाख रुपये जमा करने के लिए दिया गया। जिसका गबन कर लिया गया। इसके अलावा चंद्रावती के खाते से तीन लाख, उर्वशी के खाते से दो लाख रुपये गबन का भी आरोप लगाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि मिनी ब्रांच संचालन के नाम पर धन का के गबन किये जाने का आरोप लगाया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed