{"_id":"6206b6644cda1218b52871ed","slug":"millions-were-blown-in-the-name-of-led-darkness-in-the-village-mirzapur-news-vns6381621130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी के नाम पर उड़ाए लाखों, गांव में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी के नाम पर उड़ाए लाखों, गांव में छाया अंधेरा
विज्ञापन
सिटी ब्लॉक के गांव में रोशनी के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए। फिर भी गांवों में शाम होते ही सार्वजनिक स्थानों पर अंधेरा पसर जाता है। पूर्व के ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में लगाए गए प्रकाश व्यवस्था का कहीं अता पता नहीं। कुछ स्थानों पर लगते ही उपकरण गायब हो गए तो कहीं पर घटिया उपकरण होने के चलते लगने के बाद भी नहीं जले।
87 ग्राम पंचायत वाले विकास खंड सिटी में वर्ष 2021-22 में वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से गांवों में लगाए गए एलईडी लाइट पर गौर करें तो महेवा में 45, कोल्हण में 45, खुटहां मौनस में 50, कंतित ग्रामीण में 51, भरुहना में 45, अघौली में 40, मिश्रलहौली में 50, खरहरा में 50 नौहा में 50 स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक एलईडी की कीमत 3871 रुपये। जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। बेदौली, दुबरा पहाड़ी, भटौली, खरहरा, बढ़ौली व अघवार गांव में प्रकाश व्यवस्था का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। खजुरी गांव में पूर्व में लगी एलईडी लाइट का कहीं अतापता नहीं है। इस वर्ष कुछ स्थानों पर लगा तो जरुर लेकिन कहीं जल रहे तो कहीं लगने के बाद से ही गायब हैं। गांव निवासी सुनील कुमार व सचिन का कहना है कि मुख्य मार्ग से गांव में प्रवेश करते ही अंधेरा छाया रहता है। प्राथमिक विद्यालय के पास एक एलईडी लगा था जो कुछ दिन जलने के बाद बंद हो गया। महेवा गांव में पूर्व ग्राम प्रधानी के दौरान लगे एलईडी उखाड़ लिए गए। गांव निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि इस वर्ष एलईडी लगाए तो गए हैं लेकिन जिस स्थान पर लगना चाहिए वहां अंधेरा पसरा हुआ है। इसी तरह हरिहरपुर बेदौली गांव में सार्वजनिक स्थानों पर हुई प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त है। गांव निवासी सूर्यबलि का कहना है कि प्रकाश की व्यवस्था न होने से गांव-गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है।