{"_id":"5745f86c4f1c1b0420691f2e","slug":"millions-usurped-jewelry-thief-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 26 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मंगलवार की रात कटरा कोतवाली के बरौंधा कालोनी में एक सिपाही के घर पर धावा बोल कर पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल की। भुक्तभोगी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस सिपाही के घर चोरी हुई है वह इलाहाबाद में फायर ब्रिगेड में तैनात है। वारदात के समय उसकी पत्नी और बेटी घर पर थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बैसुखिया गांव निवासी शंकर शरण दूबे अग्निशमन विभाग इलाहाबाद में सिपाही के पद पर तैनात है। कुछ वर्ष पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के बराैंधा इलाके में मकान बनवा कर रहने लगे। मंगलवार की रात वह इलाहाबाद ड्यूटी करने गए थे। घर में केवल उनकी पत्नी निर्मला व बेटी सुजाता मौजूद थी। देर रात खाना खाने के बाद मां बेटी छत पर सोने चली गईं। मकान के गेट के दरवाजे पर ताला नहीं था।
इसी दौरान देर रात चोर अंदर घुस गए। छत पर पहुुंच कर तकिए के पास रखी चाभी लेकर आंगन में आए। चोरों ने ताला खोल कर पूरे कमरे को खंगाल डाला। आलमारी व अटैची तोड़ कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नगदी तथा दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, पैजनी पायल, झुमका, बाला समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
सुबह आंधी आने पर जब सिपाही की पत्नी की नींद ख्ुाली और वह छत से नीचे आई तो सामान बिखरा देख हैरान हो गई। शोरगुल करने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।