फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Millets processing center will be built in Mirzapur with 95 lakh rupees

Mirzapur News: मिर्जापुर में 95 लाख से बनेगा मिलेट्स प्रोसेसिंग सेंटर

Fri, 18 Apr 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Millets processing center will be built in Mirzapur with 95 lakh rupees
मिर्जापुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मंडल के किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि विकास केंद्र को मिलने वाले 95 लाख रुपये से मिलेट्स प्रोसेसिंग सेंटर बनवाएं। इसके लिए उन्होंने डीएम प्रियंका रंजन को जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अष्टभुजा पहाड़ स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक फार्मर प्रोड्यूजर कंपनियों ने अपने उत्कृष्ट उत्पाद का प्रदर्शित किए।
कृषि मंत्री ने एफपीओ की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक करने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान एक जैविक प्रयोगशाला की मांग की गई, ताकि आर्गेनिक प्रोडक्ट्स सर्टिफिकेशन किया जा सके। इसके लिए भी मंत्री हामी भरी। उन्होंने एपीडा के निर्माणाधीन पेंट हाउस जल्द शुरू करने को कहा, ताकि किसानों को ब्रांडिंग, ग्रीडिंग, पैकेजिंग मार्केटिंग का प्रशिक्षण मिल सके और वे अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जुड़ सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों की आय बढ़ानी है तो खेती में विविधीकरण और किसानों को बाजार से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed