{"_id":"670eee0b07439eef280c7d94","slug":"middle-assembly-by-election-model-code-of-conduct-implemented-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-123733-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझवां विधानसभा उपचुनाव: आदर्श आचार संहिता लागू, 25 अक्तूबर तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझवां विधानसभा उपचुनाव: आदर्श आचार संहिता लागू, 25 अक्तूबर तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया
Wed, 16 Oct 2024 08:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:48 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी, फिर नामवापसी होगी।
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी मंगलवार से तेज हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी। 18 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी, फिर नामवापसी होगी। 13 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
स्थानीय विधायक डॉ. विनोद बिंद के भदोही से सांसद चुने जाने के बाद मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने बैठक की और चुनाव की रणनीति बनाई।
भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब तक 22 से ज्यादा केंद्रीय व राज्यमंत्री मझवां विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री भी आ चुके हैं। दूसरी तरफ सपा ने डॉ. ज्योति बिंद पर दांव लगाया है। बसपा ने दीपक तिवारी उर्फ दीपू तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन