{"_id":"6114bc598ebc3e0d5a701836","slug":"middle-aged-man-drowned-in-flood-water-in-mirzapur-while-going-to-meet-pradhan-divers-started-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः प्रधान से मिलने जाते समय बाढ़ के पानी में डूबा अधेड़, गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः प्रधान से मिलने जाते समय बाढ़ के पानी में डूबा अधेड़, गोताखोर तलाश में जुटे
Thu, 12 Aug 2021 11:44 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:44 AM IST
सार
प्रधान के पास मिलने जाते समय गजानंद बाढ़ के पानी से होकर जा रहे थे। इस दौरान गहरे जल में जाने से वह डूबने लगे। पुत्र ने बचाने की कोशिश की पर वह असफल रहा।
विज्ञापन
गांव में पहुंची चील्ह थाने की पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में बृहस्पतिवार सुबह गंगा नदी की बाढ़ के पानी से होकर जाते समय एक अधेड़ डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी गजानंद (55) पुत्र स्वर्गीय गामा अपने पुत्र के साथ किसी कार्य से प्रधान से मिलने के लिए जा रहे थे। बाढ़ आने से गंगा का पानी तिलठी गांव में भी प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
प्रधान के पास मिलने जाते समय गजानंद बाढ़ के पानी से होकर जा रहे थे। इस दौरान गहरे जल में जाने से वह डूबने लगे। पुत्र ने बचाने की कोशिश की पर वह असफल रहा। गजानन्द के डूब जाने पर पुत्र ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस गोताखोरों को बुलाकर गजानंद की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन