फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mid-day meal: 250 grams of soybean vegetable for 121 children

मध्याह्न भोजन : 121 बच्चों के लिए सिर्फ 250 ग्राम सोयाबीन की सब्जी

Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal: 250 grams of soybean vegetable for 121 children
सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने शनिवार को नगर एवं छानबे विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में 121 बच्चों के लिए मात्र 250 ग्राम सोयाबीन मिलाकर सब्जी बनाए जाने की शिकायत मिली। एक अन्य विद्यालय में बच्चों की संख्या उपस्थिति पंजिका पर अधिक दर्शाकर मध्याह्न भोजन बनाए जाने की शिकायत मिली। निरीक्षण के दौरान छानबे ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महड़ौरा में विद्यार्थियों की उपस्थिति उस समय तक उपस्थिति पंजिका पर अंकित नहीं थी। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका नसरीन बानो बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। बाल वाटिका का संचालन विद्यालय पर नहीं किया जा रहा था। शिक्षकों की शिक्षण डायरी कई दिनों से पूरी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

नगर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय मझिगवां के निरीक्षण में मध्याह्न भोजन एलपीजी गैस चूल्हे के स्थान पर मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी एवं उपले का प्रयोग कर बनाया जा रहा था। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रतिमा पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर चली गयी थीं। विद्यालय में विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति से 63 अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्शाकर मध्याह्न भोजन पंजिका पर विवरण दर्ज किया गया था। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट ग्रांट के तहत प्राप्त धनराशि में से व्यय की गई धनराशि की रसीद व अन्य विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। विद्यालय में मध्याह्न भोजन में 121 बच्चों पर 250 ग्राम (एक पाव) सोयाबीन डालकर सब्जी बनाई जा रही थी, जो कि मानक 100 छात्रों पर एक किलोग्राम से काफी कम थी। विद्यालय में कुल नामांकित 174 विद्यार्थियों की तुलना में 121 उपस्थित मिले। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय कलना में प्रभारी प्रधानाध्यापक शगुफ्ता यास्मीन की शिक्षक डायरी अपूर्ण एवं क्षतिग्रस्त मिली। कम्पोजिट ग्रांट 2021-22 की धनराशि खर्च कर दी गई थी, लेकिन एक रसीद के अलावा कोई भी रसीद पंजिका में उपलब्ध नहीं थी। अनुदेशक सुरेश कुमार निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। मध्याह्न भोजन में 199 विद्यार्थियों के लिए सब्जी में एक किलोग्राम सोयाबीन डाला गया था, जबकि मानक के अनुसार दो किलोग्राम लगभग सोयाबीन सब्जी में डालनी चाहिए थी। कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया में विद्यालय का संचालन बिना किसी प्रभारी प्रधानाध्यापक के ही किया जा रहा था। विद्यालय में कुल नामांकित 175 विद्यार्थियों की तुलना में 98 उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय देवरी में कुल नामांकित 88 विद्यार्थियों की तुलना में 21 उपस्थित मिले। इसी प्रकार नगर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय मझिगवां के निरीक्षण में मध्याह्न भोजन एलपीजी गैस चूल्हे के स्थान पर मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी एवं उपले का प्रयोग कर बनाया जा रहा था। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रतिमा पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर चली गयी थीं। विद्यालय में विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति से 63 अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्शाकर मध्याह्न भोजन पंजिका पर विवरण दर्ज किया गया था। एडी बेसिक ने कम्पोजिट विद्यालय वीरपुर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed