{"_id":"580520034f1c1b642e703137","slug":"mgrhaan-ballia-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरहां,बलिया सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरहां,बलिया सेमीफाइनल में
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल`
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सोमवार से दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल पांच मैच खेले गए। राजकीय पीजी कॉलेज मगरहां, पीजी कॉलेज बलिया और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीमों ने अंतिम चार में प्रवेश कर लिया।
नाक आऊट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय पीजी कॉलेज मगरहां और केबी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें मगरहां की टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरे मैच में मगरहां ने बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। पीजी कॉलेज बलिया ने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल खेलने का अधिकार पाया। महात्मा गांधी काशीपीठ की टीम राजकीय पीजी कॉलेज को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची।
एक अन्य मुकाबले में काशी नरेश पीजी कॉलेज ज्ञानपुर ने स्वामी अतुलानंद महाविद्यालय वाराणसी को 2-0 से पराजित किया। जीआईसी कॉलेज वाराणसी को एक मुकाबले में बाई मिला। इसके पूर्व मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से लोगों का शारीरिक एवं मानसिक दोनो तरह का विकास होता है। हमें खेल के माध्यम से अनुशासन की सीख लेनी चाहिए। प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मत्स्य निगम के चेयरमैन गुलाबचंद यादव, डा. जीशान अमीर, डा. अशोक सिंह, डा. सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।