फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury rose two degrees to 43 in 24 hours

Mirzapur News: 24 घंटे में दो डिग्री बढ़कर 43 पर पहुंचा पारा

Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mercury rose two degrees to 43 in 24 hours
मिर्जापुर। मौसम साफ होने और सूरज के तल्ख मिजाज के कारण फिर पिछले चार दिनों से लगातार तापमान रहा है। जिले में 24 घंटे में रविवार को दो डिग्री अधिकतम तापमान बढ़कर 43 पर पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और लू के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसाने लगी थीं। 10 बजे के बाद तो गर्म हवाएं चलने की वजह से लोग बेहाल होने लगे। वहीं, जिले में 24 घंटे में दो डिग्री पारा बढ़ गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, प्रचंड गर्मी की वजह से कई इलाकों में पेयजल संकट से भी लोग जूझ रहे हैं। जमुई में प्यास बुझाने के लिए लोग ठेले, सगड़ी व साइकिल से दूर से पानी लाने को विवश हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि फिलहाल तापमान और बढ़ेगा। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन




तेज धूप से झुलस रही नर्सरी
भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण सब्जियों की फसल के साथ धान की नर्सरी झुलसने लगी है। कई क्षेत्रों में जलस्तर खिसकने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव का कहना है कि नर्सरी की सिंचाई शाम के बाद ही करें। ध्यान रहे कि खेतों में पानी न लगने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
-------
मौसम के तेवर अभी इसी प्रकार बनीं रहने की संभावना है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते आसमान में बादल दिखेंगे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी हो सकती है लेकिन तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है।
-शिवमंगल सिंह मौसम वैज्ञानिक, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी।





8 जून को पिछले पांच वर्षो में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति


वर्ष- अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
8 जून 2021 38 30

8 जून 2022 43 29

8 जून 2023 43 28

8 जून 2024 42 28

8 जून 2025 43 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed